Apple event Highlights 2026: Apple का सबसे बड़ा धमाका! iPhone 18 Pro, पहला Foldable iPhone Duo समेत किए 4 बड़े डिवाइस लॉन्च

Summary :

Apple event Highlights 2026: Apple ने ‘Surprise and Shine’ इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज, पहला फोल्डेबल iPhone Duo, Apple Watch Series 12, Ultra 4 और AirPods 5 लॉन्च किए। नए डिवाइस में 2nm A20 Pro चिप, वेरिएबल अपर्चर कैमरा, AI हेल्थ फीचर्स, ANC और लाइव ट्रांसलेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

 Apple event Highlights 2026: Apple ने क्यूपर्टिनो स्थित Steve Jobs Theater में आयोजित अपने वार्षिक ‘Surprise and Shine’ इवेंट में कई बड़े प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इस इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च किया। इसके अलावा Apple Watch Series 12, Watch Ultra 4 और AirPods 5 भी लॉन्च किए गए हैं। नए डिवाइस में AI, कैमरा, हेल्थ ट्रैकिंग और बायोमेट्रिक फीचर्स पर खास फोकस किया गया है।

iPhone 18 Pro सीरीज में मिला नया A20 Pro चिप

  • Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को अपने नए प्रोसेसर A20 Pro के साथ पेश किया है।
  • इसमें 2nm तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि नया चिपसेट ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस देने के साथ AI जैसे भारी कामों को बेस्ट तरीके से संभाल सकता है।
  • फोन में नया वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग या हैवी टास्क करने के दौरान फोन के टेम्परेचर को कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी।

कैमरे में आया बड़ा चेंज, और कीमत

  • iPhone 18 Pro सीरीज में 48MP का नया Fusion Main Camera दिया गया है।
  • इसकी खासियत इसका Variable Aperture सिस्टम है। यह कैमरा जरूरत के हिसाब से लेंस में आने वाली रोशनी को कंट्रोल  कर सकता है। इससे खासकर कम रोशनी में बेस्ट फोटो  लेने में मदद मिल सकती है।
  • इसके अलावा Apple ने फोटो  की असलियत जांचने के लिए Digital Authenticity Tool भी लॉन्च  किया है। यह फीचर फोटो में चेंज  या उसके गलत इस्तेमाल को पहचानने में मदद करेगा।
  • iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर (करीब 1.14 लाख रुपये) रखी गई है, जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,299 डॉलर (करीब 1.24 लाख रुपये) है। दोनों मॉडल की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।

iPhone Duo, Apple का पहला फोल्डेबल फोन, कीमत

  • Apple ने लंबे इंतजार के बाद अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च किया है। फोन में 7.8 इंच की इन्टर्नल डिस्प्ले और और 5.5 इंच की कवर डिस्प्ले दी गई है।
  • इसमें Liquid Metal Hinge का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के अनुसार इसकी मदद से डिस्प्ले के बीच दिखाई देने वाली फोल्डिंग क्रीज काफी कम या नजर नहीं आएगी।
  • फोन में पावर बटन के अंदर Touch ID दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी कैमरे को डिस्प्ले के नीचे छिपाया गया है।
  • iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,000 डॉलर (करीब 1.90 लाख रुपये) रखी गई है। इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।

Apple Watch Series 12 और Ultra 4 भी लॉन्च, कीमत

  • Apple ने नई Watch Series 12 और Watch Ultra 4 भी लॉन्च किए हैं।  वहीं न्यू   वॉच में हेल्थ और फिटनेस से जुड़े कई नए फीचर्स एड किए  गए हैं।
  • Readiness Score आपकी नींद, दिनभर की गतिविधियों और शरीर से जुड़े आंकड़ों के आधार पर बताएगा कि आप हर दिन कितने तैयार हैं। वहीं, Health Age फीचर AI की मदद से आपकी सेहत के हिसाब से शरीर की उम्र का अनुमान लगाएगा।
  • Watch Ultra 4 को खासतौर पर आउटडोर और एक्सट्रीम स्पोर्ट्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें 45 घंटे तक की वर्कआउट ट्रैकिंग और टाइटेनियम बॉडी दी गई है।
  • भारत में Apple Watch Series 12 की शुरुआती कीमत ₹56,900 और Ultra 4 की कीमत ₹1,09,900 बताई गई है।

AirPods 5 में ANC और Live Translation, कीमत

  • ऑडियो सेगमेंट में Apple ने AirPods 5 लॉन्च किए हैं। इनमें ओपन-ईयर डिजाइन के साथ Active Noise Cancellation यानी ANC दिया गया है।
  • ईयरबड्स आसपास के शोर के हिसाब से ANC और Transparency Mode के बीच अपने आप चेंज  कर सकते हैं। Siri के AI फीचर्स के जरिए इनमें रियल-टाइम Live Translation की सुविधा भी दी गई है।
  • AirPods 5 के बेस मॉडल की कीमत 129 डॉलर (करीब 12 हजार रुपये) है, जबकि प्रीमियम मॉडल 149 डॉलर (करीब 14 हजार रुपये) में आया है।
  • प्रीमियम मॉडल में टच से वॉल्यूम कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

यह भी पढ़ें: Apple iPhone Duo vs Samsung Galaxy Z Fold 8: ₹1.20 लाख का फर्क! जानें डिस्प्ले, कैमरा और परफॉर्मेंस में कौन सबसे बेस्ट?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।