Apple iPhone Duo vs Samsung Galaxy Z Fold 8: फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में Apple ने अपने पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo के साथ एंट्री कर ली है। इसका डिजाइन खुलने के बाद लगभग टैबलेट जैसा नजर आता है। मार्किट में इसका सबसे बड़ा मुकाबला Samsung के नए Galaxy Z Fold 8 से माना जा रहा है।
दोनों ही फोन प्रीमियम सेगमेंट में आते हैं और इनमें दमदार प्रोसेसर, बड़े डिस्प्ले, बेस्ट कैमरा और कई AI फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं कीमत, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के मामले में दोनों में कौन बेस्ट है।
कीमत
Samsung Galaxy Z Fold 8
- भारत में Samsung Galaxy Z Fold 8 की शुरुआती कीमत 1,79,999 रुपये है।
- यह कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की है।
- 12GB+512GB वेरिएंट 1,99,999 रुपये, जबकि 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 2,39,999 रुपये में आता है।
- फोन ग्रेफाइट, क्रीम और लैवेंडर कलर में उपलब्ध है। इसका Pistachio कलर ऑनलाइन एक्सक्लूसिव है।
Apple iPhone Duo
- वहीं, Apple iPhone Duo की कीमत काफी ज्यादा है। इसका 256GB मॉडल 2,99,900 रुपये से शुरू होता है।
- 512GB वेरिएंट की कीमत 3,24,900 रुपये, 1TB मॉडल की 3,74,900 रुपये और 2TB वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपये है।
- यह Star White और Night Sky कलर में मिलेगा। फोन के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे, जबकि बिक्री 23 अक्टूबर से होगी।
डिस्प्ले और डिजाइन
Galaxy Z Fold 8
- Galaxy Z Fold 8 में 7.6 इंच की Dynamic AMOLED 2X इनर स्क्रीन दी गई है।
- इसमें 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- फोन में 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले भी है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
- Samsung ने फोन की मजबूती के लिए टाइटेनियम और आर्मर एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया है।
- इसमें Gorilla Glass Ceramic 3, Gorilla Glass Victus 2 और IP48 रेटिंग भी मिलती है। इसका वजन 201 ग्राम है।
Apple iPhone Duo
- Apple iPhone Duo में 7.6 इंच का Super Retina XDR फोल्डेबल डिस्प्ले है।
- स्क्रीन पर क्रीज और रिफ्लेक्शन कम करने के लिए कस्टम नैनो-टेक्सचर फिनिश दी गई है।
- बाहर 5.4 इंच का Super Retina XDR कवर डिस्प्ले मिलता है।
- फोन में Ceramic Shield प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
- Apple ने इसमें फिजिकल SIM की जगह केवल eSIM का ऑप्शन रखा है।
परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy Z Fold 8
- Samsung Galaxy Z Fold 8 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट मिलता है।
- इसे 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
Apple iPhone Duo
- Apple iPhone Duo में कंपनी का नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है।
- इसमें 6-कोर CPU, 7-कोर GPU और न्यूरल एक्सेलेरेटर्स मिलते हैं।
- फोन में Apple का C2 मॉडम भी दिया गया है।
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स
Galaxy Z Fold 8 Android 17 पर आधारित One UI 9 पर चलता है। इसमें Dual Recording और My FanCam जैसे फीचर्स दिए गए हैं। My FanCam चुने गए व्यक्ति या ऑब्जेक्ट को ट्रैक कर सकता है।
iPhone Duo में iOS 27 का कस्टमाइज्ड वर्जन मिलता है। इसमें Split View मल्टीटास्किंग, ऐप पेयरिंग और फोन को आधा मोड़कर इस्तेमाल करने जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कैमरा
Galaxy Z Fold 8
- Galaxy Z Fold 8 में दो 50MP रियर कैमरे हैं।
- इसके अलावा 10MP कवर कैमरा और 10MP इनर कैमरा मिलता है।
- फोन से 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
Apple iPhone Duo
- iPhone Duo में 48MP Fusion मेन कैमरा और 48MP Fusion अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।
- मेन कैमरा 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है।
- फ्रंट में Center Stage कैमरा और इनर स्क्रीन पर अंडर-डिस्प्ले FaceTime कैमरा मिलता है।
- यह फोन 4K/120fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy Z Fold 8
- Samsung Galaxy Z Fold 8 में 4,800mAh बैटरी है।
- यह 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Apple iPhone Duo
- Apple iPhone Duo को कंपनी ने ऑल-डे बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च किया है।
- Apple के अनुसार, इनर स्क्रीन पर 31 घंटे, कवर स्क्रीन पर 44 घंटे और दोनों स्क्रीन के इस्तेमाल के साथ 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिल सकता है।
- इसमें MagSafe वायरलेस चार्जिंग भी है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर 5 घंटे तक वीडियो चलाया जा सकता है।
कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट ?
- कीमत देखें तो Samsung Galaxy Z Fold 8 काफी सस्ता ऑप्शन है, जबकि Apple iPhone Duo की शुरुआती कीमत करीब 1.20 लाख रुपये ज्यादा है।
- Samsung ज्यादा रैम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी खूबियां देता है।
- दूसरी ओर, Apple अपने प्रोसेसर, iOS एक्सपीरियंस, वीडियो रिकॉर्डिंग और प्रीमियम डिजाइन पर जोर देता है।
- इसलिए ज्यादा वैल्यू चाहने वालों के लिए Samsung और Apple इकोसिस्टम पसंद करने वाले यूजर्स के लिए iPhone Duo बेहतर ऑप्शन हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App




