Airtel और Google ने की साझेदारी, 6 महीने मिलेगी फ्री मिलेगा क्लाउड स्टोरेज

Summary :

एयरटेल-गूगल साझेदारी से मिलेगी 100 जीबी फ्री स्टोरेज

एयरटेल और गूगल ने एक नई साझेदारी की घोषणा की है, जिसमें एयरटेल के पोस्टपेड और वाई-फाई कस्टमर्स को छह महीने के लिए 100 जीबी गूगल वन क्लाउड स्टोरेज मुफ्त में मिलेगा। यह पहल यूजर्स की स्टोरेज समस्याओं को हल करेगी और उन्हें अपने डेटा का सुरक्षित बैकअप लेने का अवसर प्रदान करेगी।

एयरटेल यूजर्स के लिए ‘गूगल वन क्लाउड स्टोरेज सब्सक्रिप्शन सर्विस’ की पेशकश करते हुए भारती एयरटेल और गूगल ने मंगलवार को साझेदारी की घोषणा की। गूगल और एयरटेल की इस साझेदारी से यूजर्स की लिमिटेड डिवाइस स्टोरेज की परेशानी दूर होगी। सभी पोस्टपेड और वाई-फाई कस्टमर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के छह महीने के लिए 100 जीबी गूगल वन क्लाउड स्टोरेज की सुविधा मिलेगी। कंपनियों ने एक बयान में कहा कि एयरटेल यूजर्स इस स्टोरेज को पांच एडिशनल लोगों के साथ साझा भी कर सकेंगे। एक्टिवेशन की तारीख से पहले छह महीनों के लिए 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज बिना किसी अतिरिक्त लागत के उपलब्ध होगी, जिससे ग्राहक अपने डेटा का बैकअप ले सकेंगे और क्लाउड स्टोरेज की सुविधा का अनुभव कर सकेंगे।

भारत का Smartphone निर्यात 2024-25 में 24.14 अरब डॉलर पर पहुंचा

बिना किसी शुल्क के छह महीने के लिए 100 जीबी स्टोरेज के बाद, कस्टमर के मंथली बिल में 125 रुपए प्रतिमाह का शुल्क जोड़ा जाएगा। अगर कोई कस्टमर सब्सक्रिप्शन जारी नहीं रखना चाहता है, तो वह गूगल वन का सदस्य नहीं रह सकता है। गूगल के एपीएसी, प्लेटफॉर्म्स एंड डिवाइसेस पार्टनरशिप्स के उपाध्यक्ष, कैरन टेओ ने कहा, “हम भारत में लाखों लोगों तक गूगल वन की सुविधा पहुंचाने के लिए एयरटेल के साथ साझेदारी कर उत्साहित हैं। हम साथ मिलकर यूजर्स के लिए फोटोज, वीडियोज और जरूरी फाइल्स का बैकअप उनके फोन पर गूगल फोटोज, ड्राइव, जीमेल में ज्यादा स्टोरेज के साथ पेश कर रहे हैं।”

इस साझेदारी का उद्देश्य यूजर्स की डेटा स्टोरेज से जुड़ी बाधाओं को दूर करना है। यूजर्स को अब स्पेस खाली करने के लिए उनके फोटोज, वीडियो, डॉक्युमेंट्स और अन्य डिजिटल कंटेंट को डिलीट करने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा, एंड्रॉयड पर वॉट्सऐप चैट्स को गूगल अकाउंट स्टोरेज पर बैकअप किया जाता है, जिससे कस्टमर्स के लिए डिवाइस स्विचिंग आसान हो जाएगी। क्लाउड स्टोरेज प्रोविजन, एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म्स दोनों के लिए कम्पैटिबल है। भारती एयरटेल में कनेक्टेड होम्स एंड डायरेक्टर ऑफ मार्केटिंग के सीईओ सिद्धार्थ शर्मा के अनुसार, “यूजर के लिए उसका स्मार्टफोन एक मेन डिवाइस है, जो पर्सनल और प्रोफेशनल जानकारियों को मैनेज करता है। इसी के साथ स्टोरेज हर यूजर के लिए एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय बन गया है।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.