Android 17 for Google Pixel: Google ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 को जारी (Android 17 Release) करना शुरू कर दिया है। इस नए अपडेट में AI, बेहतर कम्युनिकेशन, मजबूत सिक्योरिटी और स्मार्टवॉच से जुड़े कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। सबसे पहले यह अपडेट Google के Pixel स्मार्टफोन्स में उपलब्ध होगा। इसके साथ कंपनी ने नया Pixel Drop अपडेट भी पेश किया है, जिसमें कई एडवांस AI फीचर्स दिए गए हैं। Google अब AI को केवल एक एक्स्ट्रा फीचर नहीं मानता, बल्कि पूरे एक्सपीरियंस का महत्वपूर्ण हिस्सा बताता है।
Android 17 में AI की मदद से यूजर्स को कंटेंट बनाने, जानकारी खोजने, बातचीत करने और डेली के कामों को आसान बनाने में मदद मिलेगी। नए अपडेट में Google के मॉडर्न AI मॉडल्स का सपोर्ट दिया गया है। Pixel यूजर्स अब Gemini Omni, AudioLM और Lyria 3 जैसी तकनीकों का फायदा उठा सकेंगे। इनकी मदद से फोन आवाज को बेहतर तरीके से समझ सकेगा, स्मार्ट जवाब दे सकेगा और AI आधारित कई नए एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
Android 17 Update: कॉल मिस होने पर भेज सकेंगे ऑडियो मैसेज

- Android 17 में कॉलिंग एक्सपीरियंस को भी पहले से बेहतर बनाया गया है।
- अब यूजर्स अपनी पसंद का एक ऑडियो ग्रीटिंग रिकॉर्ड कर सकते हैं।
- अगर किसी वजह से कॉल रिसीव नहीं होती है, तो कॉलर को यही रिकॉर्ड किया गया मैसेज सुनाई देगा।
- इसके अलावा Google का “Take a Message” फीचर भी ज्यादा क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जा रहा है।
- यह सुविधा कॉल करने वाले व्यक्ति को आसान तरीके से वॉइस मैसेज छोड़ने की सुविधा देती है।
Google Pixel Android 17: मल्टीटास्किंग होगी और आसान

- Google ने Android 17 में मल्टीटास्किंग पर भी खास ध्यान दिया है।
- इसके लिए नया “Bubble Bar” फीचर जोड़ा गया है। यह स्क्रीन के नीचे हाल ही में इस्तेमाल किए गए ऐप्स को फ्लोटिंग बबल्स के रूप में दिखाता है।
- इस फीचर की मदद से यूजर्स बिना समय गंवाए एक ऐप से दूसरे ऐप में आसानी से जा सकेंगे।
- खासतौर पर उन लोगों के लिए यह फीचर काफी उपयोगी होगा जो एक साथ कई काम करते हैं।
Android 17 Features: कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा नया रिकॉर्डिंग फीचर
- सोशल मीडिया और वीडियो बनाने वाले यूजर्स के लिए भी Android 17 में नया फीचर दिया गया है।
- अब स्क्रीन रिकॉर्डिंग करते समय यूजर्स अपने फोन के फ्रंट कैमरे से खुद का वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकेंगे।
- इस सुविधा की मदद से रिएक्शन वीडियो, ऑनलाइन क्लास, गेमिंग वीडियो और ट्यूटोरियल बनाना काफी आसान हो जाएगा।
- YouTube, Instagram और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट शेयर करने वालों को इससे काफी फायदा मिलेगा।
सिक्योरिटी और पैरेंटल कंट्रोल में सुधार
- Google ने इस अपडेट में सुरक्षा को भी मजबूत बनाया है।
- Android 17 के Find Hub में “Mark as Lost” नाम का नया ऑप्शन जोड़ा गया है।
- अगर फोन खो जाता है, तो यूजर उसे आसानी से सुरक्षित मोड में डाल सकता है।
- इसके अलावा नए थ्रेट डिटेक्शन फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जो संभावित खतरों से डिवाइस की सुरक्षा करेंगे।
- परिवारों के लिए पैरेंटल कंट्रोल को भी बेहतर बनाया गया है।
- अब माता-पिता बिना Google अकाउंट लिंक किए केवल PIN की मदद से स्क्रीन टाइम और कंटेंट एक्सेस को कंट्रोल कर सकते हैं।
Pixel Watch में मिले नए सेफ्टी फीचर्स
- Pixel Drop अपडेट के साथ Google ने अपनी Pixel Watch में भी कई सुरक्षा सुविधाएं जोड़ी हैं।
- अब स्मार्टवॉच अचानक गिरने, सड़क दुर्घटना या शरीर में पल्स न मिलने जैसी Emergency situations का पता लगा सकती है।
- ऐसी situatio में वॉच अपने आप इमरजेंसी सेवाओं से संपर्क कर सकती है और पहले से चुने गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट भेज सकती है।
- इससे यूजर्स की सुरक्षा और भी बेहतर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: लॉन्च हुआ Tecno Spark 50 Pro, 6000mAh Battery, 50MP Cameras और AI समेत मिल रहे ये खास Features


Download Android App
Download iOS App




