ISI के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सात आतंकियों को किया गिरफ्तार,

Summary :

Delhi : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर से आतंकवादी बने शहजाद भट्टी और अजमल गुज्जर द्वारा आईएसआई समर्थित अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। सेल की टीम ने इस नेटवर्क को बस्ट करते हुए सात आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह सिंडिकेट पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते दिल्ली समेत एनसीआर में अवैध हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल था। DCP (स्पेशल सेल) नर्रा चैतन्या ने बताया कि कथित आतंकियों के कब्जे से पांच सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, 41 कारतूस, आपत्तिजनक डिजिटल सबूत और एक स्कार्पियो गाड़ी बरामद हुई है। पकड़े के आतंकियों की पहचान अनस उर्फ…

Delhi : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर से आतंकवादी बने शहजाद भट्टी और अजमल गुज्जर द्वारा आईएसआई समर्थित अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। सेल की टीम ने इस नेटवर्क को बस्ट करते हुए सात आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह सिंडिकेट पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते दिल्ली समेत एनसीआर में अवैध हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल था।

DCP (स्पेशल सेल) नर्रा चैतन्या ने बताया कि कथित आतंकियों के कब्जे से पांच सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, 41 कारतूस, आपत्तिजनक डिजिटल सबूत और एक स्कार्पियो गाड़ी बरामद हुई है। पकड़े के आतंकियों की पहचान अनस उर्फ अनस त्यागी, मोहित उर्फ योगी, दीपक उर्फ दीपक अग्रौला, आरिफ उर्फ प्रधान, करणवीर सिंह, जतन और साबिर के तौर पर हुई है।

इनमें से कई आरोपी हत्या, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में पहले से शामिल रहे हैं। ISI के कहने पर इन्हें इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के जरिए आतंकी गतिविधियों के लिए भर्ती किया गया था। इनका काम पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी कर लाए गए नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी और वितरण में मदद करना और बाद में उन्हें दिल्ली समेत एनसीआर में सप्लाई करना था, ताकि नियोजित आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा सके।

डीसीपी के मुताबिक पुलिस टीम पता चला कि एक संगठित आतंकी इकोसिस्टम तेजी से उभर रहा है, जिसे गैंगस्टर से आतंकवादी बना शहजाद भट्टी कंट्रोल कर रहा है। सेल की टीम को इनपुट मिला कि शहजाद भट्टी, अजमल गुज्जर के साथ मिलकर और आईएसआई के कहने पर इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के जरिए भर्ती किए गए युवाओं के माध्यम से दिल्ली समेत एनसीआर में हमले की योजना बना रहा था। इस संवेदनशील इनपुट के बाद एसीपी कैलाश सिंह बिष्ट की देखरेख में इंस्पेक्टर राहुल कुमार, विनीत कुमार तेवतिया और अजीत कुमार की टीम ने मोहित को यमुना विहार से दबोच लिया।

इसे अजमल गुज्जर ने भर्ती किया था। इसके पास से एक पिस्टल, चार कारतूस और एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें अजमल गुज्जर के साथ आपत्तिजनक बातचीत थी। इसके बाद गिरोह के अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि शहजाद भट्टी और अजमल गुज्जर ने मोहित और अन्य साथियों (अनस, आरिफ और करण) को भर्ती किया था। इनका काम पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी कर लाए गए नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों व गोला-बारूद की तस्करी और वितरण में मदद करना और बाद में उन्हें दिल्ली समेत एनसीआर में सप्लाई करना था।

रेकी का मिला था निर्देश

पुलिस के मुताबिक आतंकी अनस ने पूछताछ में बताया कि शहजाद भट्टी और अजमल गुज्जर ने आरोपियों को कुछ संवेदनशील, सार्वजनिक स्थानों व कई संभावित ठिकानों की रेकी करने का निर्देश दिया था। वे आतंकी गतिविधियों से डर पैदा करना और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ना चाहते थे। आरोपियों ने आपरेशनल प्लानिंग के लिए उन जगहों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजे थे।

इंक्रिप्टेड ऐप्स का इस्तेमाल

शहजाद भट्टी और उसके विदेशी साथी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म और एन्क्रिप्टेड एप्स का इस्तेमाल करते थे। वे भारतीय युवाओं को रुपयों का लालच देकर अपने साथ जोड़ते। यह नेटवर्क एन्क्रिप्टेड एप्स, गुमनाम इंटरनेट मीडिया अकाउंट, हवाला चैनल, स्कैनर-आधारित वित्तीय लेनदेन, डेड-ड्राप डिलीवरी सिस्टम और फोटो/वीडियो-आधारित कन्फर्मेशन सिस्टम के जरिए काम करता था। विदेश में बैठे हैंडलर हथियार और विस्फोटक जुटाने, टारगेट चुनने और हमलों को अंजाम देने से जुड़े निर्देश देते थे।

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ आरोपी ऊंची ब्याज दरों पर लोगों को पैसा उधार देने का काम करते थे और दबदबा बनाने के लिए अवैध हथियार रखते थे। इसी दौरान उनका संपर्क अजमल गुज्जर और शहजाद भट्टी से हुआ। आरोपियों ने पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क के माध्यम से हथियार खरीदे और बाद में मादक पदार्थों की तस्करी में भी शामिल हो गए। डीसीपी ने कहा कि स्पेशल सेल की समय रहते की गई कार्रवाई से दिल्ली-एनसीआर में कई संभावित आतंकी घटनाओं को टाल दिया गया है।

यह भी पढ़ें : NCR में प्रदूषण पर सख्ती; दो लाख पुराने ट्रक-बस होंगे बाहर, ‘परिवर्तन’ योजना को चार राज्यों की मंजूरी

Avinay