Honor 5 Ultra Smartwatch: MCW में पेश , दिए गए कई हाईटेक फीचर

Summary :

Honor Watch 5 Ultra: MCW में पेश, 15 दिन की बैटरी लाइफ

Honor ने MCW मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नई हाईटेक फीचर की Honor Watch 5 Ultra स्मार्टवॉच पेश कर दी है। इस स्मार्टवॉच में हैल्थ की जानकारी, फिटनेस की जानकारी जैसै फीचर और बड़ी बैटरी दी गई है। इस स्मार्टवॉच में स्टोरेज के लिए 8GB तक का स्टोरेज भी दिया गया है। टाइटेनियम केस में यह स्मार्टवॉच प्रिमियम और स्टाइलिश अनुभव देती है।

Honor Watch 5 Ultra की कीमत

Honor ने यह स्मार्टवॉच MCW में पेश की गई थी। कीमत की बात करें तो चाइना के बाजार में इस स्मार्टवॉच की कीमत लगभग 25,000 रुपये है। जल्द ही यह स्मार्टवॉच अन्य बाजार में भी पेश की जाएगी।

Honor Watch 5 के फीचर

Honor Watch 5 Ultra में AMOLED डिस्पले दी गई है। इस डिस्पले का साइज 1.5 है। वहीं बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टवॉच में 480mAh की बैटरी दी गई है। जिसमे कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने में 15 दिन तक चल सकती है। वहीं स्मार्टवॉच को धूल, पानी से बचाने के लिए  P68 सर्टिफिकेशन जैसे फीचर दिए गए है। यह स्मार्टवॉच प्रत्येक दिन हार्ट रेट, , ब्लड ऑक्सीजन, स्ट्रेस लेवल का डेटा दिखाती है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।