भारत में लॉन्च हुआ iPad Mini, जानें कब शुरू होगी बिक्री

Summary :

iPad mini : Apple iPad mini (A17 Pro Chip) भारत में लॉन्च हो चुका है। लेटेस्ट चिप के बाद यूजर्स को Apple Intelligence का सपोर्ट मिलेगा। पुराने वर्जन की तुलना में लेटेस्ट वर्जन के अंदर बेहतर परफोर्मेंस मिलेगी। इसके अलावा कैमरा सिस्टम में भी इंप्रूवमेंट देखने को मिलेगा। आइए Apple iPad mini (A17 Pro Chip) के बारे में डिटेल्स में जानते हैं। लॉन्च हुआ iPad Mini iphone बनाने वाली कंपनी ऐपल ने पिछले महीने ही 16वीं पीढ़ी का फोन भारत में लांच किया था और उसकी अपार सफलता को देखते हुए अब iPad भी लांच किया है। कंपनी ने बुधवार…

iPad mini : Apple iPad mini (A17 Pro Chip) भारत में लॉन्च हो चुका है। लेटेस्ट चिप के बाद यूजर्स को Apple Intelligence का सपोर्ट मिलेगा। पुराने वर्जन की तुलना में लेटेस्ट वर्जन के अंदर बेहतर परफोर्मेंस मिलेगी। इसके अलावा कैमरा सिस्टम में भी इंप्रूवमेंट देखने को मिलेगा। आइए Apple iPad mini (A17 Pro Chip) के बारे में डिटेल्स में जानते हैं।

लॉन्च हुआ iPad Mini

iphone बनाने वाली कंपनी ऐपल ने पिछले महीने ही 16वीं पीढ़ी का फोन भारत में लांच किया था और उसकी अपार सफलता को देखते हुए अब iPad भी लांच किया है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि नया iPad मिनी (iPad Mini) जो A17 प्रोचिप से लैस है, भारत में भी लांच कर दिया गया है। यह ऐपल इंटेलीजेंस पर चलने वाला डिवाइस है, जो AI फीचर से भी लैस होगा।

क्‍या है iPad मिनी की खूबी

ऐपल ने iPad मिनी को 8.3 इंच के लिक्विड रेटिना डिस्‍प्‍ले के साथ उतारा है। साथ ही इसमें ए17 प्रोसेसर दिया गया है, जो AI अप्‍लीकेशन को चलाने के लिए सबसे मुफीद माना जाता है। इसके पिछले वर्जन के मुकाबले यह डिवाइस ज्‍यादा एडवांस्‍ड बताया जा रहा। इस iPad में ज्‍यादा फास्‍टर सीपीयू और जीपीयू लगाने के साथ दोगुना स्‍पीड वाला 16-कोर न्‍यूरल इंजन का इस्‍तेमाल किया गया है।

दमदार कैमरे से लैस

मिनी आईपैड में फ्रंट पर 12 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जबकि बैक में भी 12 मेगापिक्‍सल का कैमरा लगा है। यह स्‍मार्ट एचडीआर 4 को सपोर्ट करता है। यह कैमरा किसी भी डॉक्‍यूमेंट को खुद आईडेंटिफाई करने के लिए न्‍यूरल इंजन का इस्‍तेमाल करता है। जैसे ही आप कैमरा ऐप खोलते हैं, यह सिस्‍टम एक्टिवेट हो जाता है। डॉक्‍यूमेंट से शैडो को रिमूव करने के लिए ट्रू टोन फ्लैश फीचर भी दिया गया है।

Aastha Paswan