Flipkart Big Billion Days 2026: Big Billion Days सेल मे iPhone 17 मिलेगा सस्ता! डेट हुई लीक, जानें क्या मिलेंगे ऑफर्स

Summary :

Flipkart की सबसे बड़ी महासेल Big Billion Days सालभर में एक बार लगती है और इसका ग्राहक लंबे समय से इंतजार करते है।

Flipkart की सबसे बड़ी महासेल Big Billion Days सालभर में एक बार लगती है और इसका ग्राहक लंबे समय से इंतजार करते है। इस सेल के शुरू होने की तारीख, ऑफर्स समेत कई जानकारी लीक हुई है और माना जा रहा है कि यह सेल 9 अक्टूबर 2026 को शुरू होगी जिसमें स्मार्टफोन, गैजेट, कपड़े और घरेलू सामान पर भारी डिस्काउंट देखने को मिलेगा साथ ही iPhone 17 के महंगे होने के बाद सेल में यह भी सस्ते में मिलने का अनुमान है और कई बैंक ऑफर्स भी मिलेंगे। जानते है इस सेल की सभी लीक जानकारी के बारे में

कब शुरू होगी सेल

flipkart sale dates leak
flipkart sale dates leak

अक्टूबर और नंवबर में बड़े त्यौहार के सीजन शुरू होने से पहले ही Flipkart में Big Billion Days लगती है जिसका ग्राहकों को लंबे समय से इंतजार रहता है। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन, गैजेट समेत कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जाता है। लीक जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी और मेंबरशिप के लिए यह 7 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी जिसमें बैंक ऑफर्स, EMI और फ्लैश सेल में डिस्काउंट देखने को मिलेगा।

iPhone 17 पर मिलेगा डिस्काउंट!

iPhone 18 सीरीज लॉन्च होने के बाद सभी को अनुमान था कि पुरानी iPhone की सीरीज की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी लेकिन कंपनी ने iPhone 17, iPhone 16 समेत कई डिवाइस के रेट बढ़ा दिए है लेकिन अब फिल्पकार्ट की सेल में सबकी नजर iPhone 17, iPhone 16 सीरीज पर रहेगी और यह बैंक ऑफर्स के साथ सस्ते रेट में मिल सकता है। बता दें कि अभी कंपनी ने कीमत बढ़ा के iPhone 17 को 1 लाख रुपये तक कर दिया है। ऐसे में सेल में iPhone 17 सस्ते में मिल सकता है।

कई आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे

सेल को लेकर लीक हुई जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस बार एक्सिस बैंक और ICICI बैंक से पेमेंट करने पर लगभग 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा सकता है। इसके साथ ही NO COST EMI, SUPER COINS समेत कई आकर्षक ऑफर्स भी देखने को मिलेंगे। लेकिन अभी कंपनी सिर्फ बैनर लगाकर जानकारी शेयर की है और तारीख, ऑफर्स की घोषणा नहीं की है। अगर आप भी सेल में सामान लेने का सोच रहे है तो पहले ही कार्ट में अपनी पसंद का सामान को शामिल कर सकते है और सेल के दौरान ऑर्डर कर सकते है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।