JIO Phone: JIO भारत V3 और V4 फीचर फोन की एंट्री हो गई है। इन फोन की शुरुआती कीमत केवल 1099 रुपये है। फोन्स की सेल जल्द शुरू होगी। इन फोन को मात्र 123 रुपये के प्लान से रिचार्ज किया जा सकता है। प्लान में आपको 14जीबी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
JIO लॉन्च किए दो फोन
रिलायंस JIO ने दो नए 4जी फीचर फोन लॉन्च किए हैं। जियो V3 और V4, 4जी फीचर फोन को जियोभारत सीरीज के तहत लॉन्च किया गया है। आज नई दिल्ली में चल रही इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कंपनी ने अपने इन शानदार फीचर फोन से पर्दा हटाया। जियोभारत V3 और V4 मॉडल्स की कीमत 1099 रुपये रखी गई है। जियो भारत V3 और V4 जल्द ही सभी मोबाइल स्टोर्स के साथ-साथ JioMart और Amazon पर भी उपलब्ध होंगे।
लगी है 1000 mAh की दमदार बैटरी
जियो V3 और V4 4जी फीचर फोन आधुनिक डिज़ाइन, 1000 mAh की दमदार बैटरी, 128 GB तक के एक्सपेंडेबल स्टोरेज और 23 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आते हैं। जियोभारत फोन को मात्र 123 रुपये में मासिक रिचार्ज कराया जा सकता है। इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 14 GB डेटा भी मिलेगा।
मिलेंगे ये प्री लोडेड ऐप्स
V3 और V4 दोनों मॉडल जियो-टीवी, जियो-सिनेमा, जियो-पे और जियो-चैट जैसे कुछ बेहतरीन प्री लोडेड ऐप्स के साथ आएंगे। 455 से अधिक लाइव टीवी के साथ फिल्में, वीडियो और खेल सामग्री भी ग्राहकों को एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। दूसरी तरफ जियो-पे सहज भुगतान और जियो-चैट असीमित वॉयस मैसेजिंग, फोटो शेयर और ग्रुप चैट के अनेकों विकल्प देता है।


Download Android App
Download iOS App





