अब अलग-अलग भाषाओं में डब हो सकेंगी Reels! Meta ने लॉन्च किया ये खास AI फीचर

Summary :

Meta Ai New Feature: Meta ने Instagram और Facebook पर अपने यूजर्स के लिए एक बेहद खास फीचर शुरू किया है। इस नए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित टूल की मदद से अब Reels को अलग-अलग भाषाओं में ट्रांसलेट, डब और लिप-सिंक किया जा सकेगा। यानी अगर कोई वीडियो किसी दूसरी भाषा में है, तो अब आप उसे अपनी पसंद की भाषा में देख और सुन सकेंगे। Meta Ai New Feature: बिना किसी ऐप के मिलेगा यह फीचर यह सुविधा Meta ने Instagram और Facebook पर Reels के मौजूदा इंटरफेस में ही जोड़ दी है। इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी…

Meta Ai New Feature: Meta ने Instagram और Facebook पर अपने यूजर्स के लिए एक बेहद खास फीचर शुरू किया है। इस नए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित टूल की मदद से अब Reels को अलग-अलग भाषाओं में ट्रांसलेट, डब और लिप-सिंक किया जा सकेगा। यानी अगर कोई वीडियो किसी दूसरी भाषा में है, तो अब आप उसे अपनी पसंद की भाषा में देख और सुन सकेंगे।

Meta Ai New Feature: बिना किसी ऐप के मिलेगा यह फीचर

यह सुविधा Meta ने Instagram और Facebook पर Reels के मौजूदा इंटरफेस में ही जोड़ दी है। इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी एक्स्ट्रा ऐप या टूल की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यह पूरी तरह से फ्री है और धीरे-धीरे इसे और ज़्यादा भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। अभी यह English, Hindi, Spanish और Portuguese भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Meta Ai New Feature
Meta ने लॉन्च न्यूज AI फीचर PHOTO (social media)

Reels Auto Translate Feature: डेमो में दिखी जबरदस्त AI ताकत

Instagram के हेड Adam Mosseri ने एक वीडियो के ज़रिए इस फीचर का डेमो दिखाया, जिसमें उन्होंने अपनी आवाज़ को हिंदी, स्पेनिश और पुर्तगाली में बदलकर पेश किया। इतना ही नहीं, AI ने उनके होठों की हरकतों को भी उसी भाषा के मुताबिक सिंक कर दिया, जिससे ऐसा लगा मानो वह सच में वही भाषा बोल रहे हों।

Hindi Reels Automatic Translation: कैसे काम करता है ये AI टूल?

Meta का यह AI फीचर सिर्फ ट्रांसलेशन नहीं करता, बल्कि:

  • क्रिएटर की असली आवाज जैसी ही आवाज तैयार करता है
  • बोलने की टोन और स्टाइल को भी मैच करता है
  • लिप-सिंक फीचर से वीडियो और आवाज़ को पूरी तरह मिलाता है
  • इससे वीडियो देखने में नेचुरल और रियल लगता है, जैसे कि क्रिएटर खुद वही भाषा बोल रहा हो।
Meta Ai New Feature
Meta ने लॉन्च न्यूज AI फीचर PHOTO (social media)

‘Translated with Meta AI’ टैग से होगी पहचान

ऐसे सभी वीडियो पर ‘Translated with Meta AI’ का लेबल दिखेगा, जिससे यूज़र्स को पता चलेगा कि यह कंटेंट AI की मदद से बदला गया है। अगर कोई यूज़र ओरिजिनल ऑडियो देखना चाहता है तो वह Reels के तीन डॉट मेन्यू में जाकर ‘Audio and Language Settings’ में जाकर “Don’t translate” विकल्प चुन सकता है।

Meta Ai New Feature
Meta ने लॉन्च न्यूज AI फीचर, Meta Ai New Feature PHOTO (social media)

किन यूजर्स को मिलेगा ये फीचर?

Meta ने फिलहाल यह सुविधा उन्हीं क्रिएटर्स को दी है:

  • जिनके पास 1,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।
  • जिनका अकाउंट पब्लिक है।
Meta Ai New Feature
Meta ने लॉन्च न्यूज AI फीचर PHOTO (social media)

YouTube से अलग है Meta का तरीका

Meta का कहना है कि उसका AI डबिंग सिस्टम ज़्यादा पारदर्शिता (transparency) के साथ काम करता है। कंपनी चाहती है कि दर्शकों को यह साफ-साफ पता चले कि वीडियो में कहां AI का उपयोग हुआ है। इससे यूज़र्स को विश्वास बना रहेगा और कंटेंट को लेकर कोई भ्रम नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें: ’64MB RAM, 128MB इंटरनल स्टोरेज…’, भारत में लॉन्च हुआ पहला हाइब्रिड फोन, कीमत सिर्फ ₹3,999

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।