इस बार शानदार मानेगा आपका त्योहार! Oppo ने लॉन्च किया अपना Exclusive दिवाली एडिशन 5G स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ ₹40, 000

Summary :

Oppo Reno14 5G Diwali Edition: ओप्पो ने भारत में अपने नए Reno 14 5G Diwali Edition स्मार्टफोन को खास दिवाली के मौके पर पेश किया है। यह फोन भारतीय परंपरा और त्योहार की थीम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें कई अनोखी तकनीकें और आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। आइए आसान भाषा में इसके सभी फीचर्स, कीमत और ऑफर्स के बारे में जानते हैं। Oppo Reno14 5G Diwali Edition: खास डिजाइन और रंग बदलने वाली टेक्नॉलजी ओप्पो रेनो 14 दिवाली एडिशन का डिज़ाइन खास तौर पर भारतीय संस्कृति से प्रेरित है। फोन के पीछे मंडला…

Oppo Reno14 5G Diwali Edition: ओप्पो ने भारत में अपने नए Reno 14 5G Diwali Edition स्मार्टफोन को खास दिवाली के मौके पर पेश किया है। यह फोन भारतीय परंपरा और त्योहार की थीम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें कई अनोखी तकनीकें और आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। आइए आसान भाषा में इसके सभी फीचर्स, कीमत और ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

Oppo Reno14 5G Diwali Edition: खास डिजाइन और रंग बदलने वाली टेक्नॉलजी

ओप्पो रेनो 14 दिवाली एडिशन का डिज़ाइन खास तौर पर भारतीय संस्कृति से प्रेरित है। फोन के पीछे मंडला डिज़ाइन, मोर के पंख, और दीए की लौ जैसे डिज़ाइन शामिल हैं, जो दिवाली की थीम को दर्शाते हैं – यानी अंधेरे पर रोशनी की जीत। फोन का रंग भी खास है – ये ब्लैक से गोल्डन में बदलता है। ये बदलाव आपके शरीर के तापमान से होता है, जिसे ओप्पो ने “ग्लोशिफ्ट टेक्नोलॉजी” नाम दिया है।

Oppo Reno14 5G Diwali Edition
Oppo Reno14 5G Diwali Edition

Build Quality and Display

  • फोन में एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम है, जो इसे मजबूत बनाता है।
  • Corning Gorilla Glass 7i स्क्रीन को प्रोटेक्ट करता है।
  • इसमें स्पंज बायोनिक कुशनिंग और ऑल-राउंड आर्मर आर्किटेक्चर है, जो गिरने से सुरक्षा देता है।
  • फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।
  • डिस्प्ले: 6.59 इंच का AMOLED स्क्रीन
  • रिफ्रेश रेट: 120Hz
  • ब्राइटनेस: 1,200 निट्स
  • स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो: 93%
  • मोटाई: 7.42 मिमी
  • वजन: 187 ग्राम
Oppo Reno14 5G Diwali Edition
Oppo Reno14 5G Diwali Edition

Oppo Reno14 5G Features: कैमरा फीचर्स

ओप्पो रेनो 14 दिवाली एडिशन कैमरा लवर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इसमें कुल चार कैमरे हैं:

  • 50MP का मुख्य कैमरा
  • 50MP का टेलीफोटो कैमरा – 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ
  • 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस
  • 50MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा

यह फोन 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग करता है और उसमें कई AI फीचर्स जैसे:

  • AI रिकंपोज़
  • AI बेस्ट फेस
  • AI इरेजर

इन फीचर्स के साथ, ओप्पो का हाइपरटोन इमेजिंग इंजन शानदार तस्वीरें और वीडियो देने का वादा करता है।

Oppo Reno14 5G Price In India: कीमत और दिवाली ऑफर

फोन का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वैरिएंट ₹39,999 की कीमत में लॉन्च हुआ है। लेकिन दिवाली ऑफर के तहत इसे आप ₹36,999 में खरीद सकते हैं। ये ऑफर ओप्पो ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेज़न और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

Oppo Reno14 5G Diwali Edition
Oppo Reno14 5G Diwali Edition

India Exclusive Edition: ऑफर और प्रमोशन

ओप्पो इस दिवाली एडिशन के साथ कई बेहतरीन ऑफर्स दे रहा है:

  • 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI
  • चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर इंस्टेंट कैशबैक
  • जीरो डाउन पेमेंट स्कीम
  • पुराने फोन के बदले ₹3,000 तक का बोनस

साथ ही, खरीदारों को मिलेगा:

  • Jio प्लान के साथ – 3 महीने का Google One 2TB क्लाउड स्टोरेज, Gemini Advanced एक्सेस
  • 10 ओटीटी ऐप्स का 6 महीने का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन
  • 10 लाख तक के कैश प्राइज जीतने का मौका
  • ओप्पो प्रोडक्ट्स, 3 महीने की विस्तारित वारंटी, और 5000 रिवॉर्ड पॉइंट्स पाने का मौका

यह भी पढ़ें: Oh My God! अब लड़कियों के चेहरे पर नहीं चमकेगा फिल्टर, ये ऐप फोटो-VIDEO सेव करने पर वसूलेगा पैसे

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।