POCO M7 की सेल हुई शुरू, मात्र 10,500 रुपये में मिलेगा Smarphone

Summary :

POCO M7: डिस्काउंट के साथ खरीदें नया स्मार्टफोन

POCO ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन M7 लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 10,500 रुपये से शुरू होती है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर, 6.88 इंच डिस्प्ले, 50MP का मेन कैमरा और 5000MAH बैटरी है। यह स्मार्टफोन तीन कलर विकल्पों में उपलब्ध है और ग्राहक इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट्स के साथ खरीद सकते हैं।

POCO ने भारतीय बाजार में अपना किफायती कीमत में नया स्मार्टफोन M7 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में भी सेल शुरू हो गई है। सेल में ग्राहकों को डिस्काउंट्स भी मिल रहे है। इस स्मार्टफोन को  तीन कलर विकल्प के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया है।

POCO M7 के फीचर

POCO M7 में MediaTek Dimensity 6100+ का प्रोसेसर, 6.88 इंच का डिस्पले जो 120HZ का रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें तो 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं बैटरी की बात करे तो 5000MAH की बड़ी बैटरी 18W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है।

POCO M7 की कीमत

POCO M7 में 6GB रैम और 128GB के स्टोरेज विकल्प की कीमत 10,500 रुपये रखी गई है वहीं दूसरे वेरिएंट 8GB रैम और 128GB के स्टोरेज विकल्प की कीमत 11,500 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन को तीन शानदार कलर विकल्प के साथ पेश किया गया है। ग्राहक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में डिस्काउट्स के साथ इस स्मार्टफोन को खरीद सकते है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।