Samsung : दक्षिण कोरियाई दिग्गज सैमसंग ने बुधवार को भारत में उपभोक्ताओं के लिए अपनी छठी पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन को बाजार में उतारने के साथ-साथ अन्य नए उपकरणों की बिक्री की भी घोषणा कर दी। गैलेक्सी जेड फोल्ड 6, गैलेक्सी जेड फ्लिप6 और गैलेक्सी कनेक्टेड इकोसिस्टम उत्पाद रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगे। कंपनी ने कहा कि उपभोक्ता गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 और गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 को 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई से अन्य लाभों के साथ खरीद सकते हैं।
Highlight :
- फोल्डेबल स्मार्टफोन अब भारत में भी होगा उपलब्ध
- उपभोक्ता गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 नो-कॉस्ट EMI के साथ खरीद सकते हैं
- सैमसंग ने फोल्डेबल स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारने का किया ऐलान
Samsung के फोल्डेबल फोन्स अब भारत में भी उपलब्ध
कंपनी ने कहा कि पहले 24 घंटों में गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और जेड फ्लिप6 के लिए प्री-ऑर्डर भारत में पिछली पीढ़ी के फोल्डेबल की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक हो गए। भारतीय उपभोक्ताओं के लिए गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और जेड फ्लिप6 का निर्माण कंपनी की नोएडा फैक्ट्री में किया जा रहा है। नए फोल्डेबल गैलेक्सी जेड सीरीज के अब तक के सबसे पतले और हल्के डिवाइस हैं।
अब तक का सबसे पतला और हल्के डिवाइस
गैलेक्सी जेड सीरीज भी बेहतर आर्मर एल्युमिनियम और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से लैस है, जो इसे अब तक की सबसे टिकाऊ गैलेक्सी जेड सीरीज बनाता है। गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 में एआई संचालित कई सुविधाएं और उपकरण दिए गए हैं, जिनमें नोट असिस्ट, कंपोजर, स्केच टू इमेज, इंटरप्रेटर, फोटो असिस्ट और इंस्टेंट स्लो-मो जैसी महत्वपूर्ण चीजें शामिल हैं।
जानें, क्या है शुरुआती कीमत
गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 की शुरुआती कीमत 164,999 रुपये (12GB+256GB) है, जबकि गैलेक्सी जेड फ्लिप6 की शुरुआती कीमत 109,999 रुपये (12GB+256GB) है। कंपनी ने कहा कि गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा की कीमत 59,999 रुपये और गैलेक्सी वॉच 7 की शुरुआती कीमत 40 एमएम वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये है।


Download Android App
Download iOS App



