Smart Watch: BoAt ने अपना नया मॉडल 2.01 इंच AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च की Ultima Select smart watch लॉन्च कर दिया है। smart watch डायल का आकार स्क्वायर शेप में है और किनारे कर्व्ड हैं। इसमें कंपनी ने मेटल बॉडी का इस्तेमाल किया है।
Highlights
- वॉच में एक बड़ा AMOLED डिस्प्ले
- यह 3000 रुपये से कम की प्राइस रेंज में उतारी गई
- धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP68 रेट
- 9 फरवरी से होगी बिक्री शुरू
boAt ने किया धमाकेदार Smart Watch लॉन्च
boAt ने स्मार्ट वियरेबल्स में नई स्मार्टवॉच Ultima Select को लॉन्च किया है। Watch में एक बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका साइज 2.01 इंच है। यह smart watch देखने में बेहद स्टाइलिश है। वॉच में सभी जरूरी फीचर्स के साथ हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप ट्रैकर, स्ट्रेस मॉनिटर आदि जैसे कमाल के हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स है। यह मार्केट में केवल 3000 रुपये से कम की प्राइस रेंज में उतारी गई है। इसकी खास बात यह है कि धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP68 रेट किया गया है। आइए जानते हैं इसके सभी स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डीटेल्स।
boAt Ultima Select price
boAt Ultima Select की कीमत की बात करें तो यह 2,999 रुपये में आती है। इसे स्टील ब्लैक, डीप ब्लू, कूल ग्रे, और एक्टिव ब्लैक में लॉन्च किया गया है। Smart watch को Amazon shopping App से खरीदा जा सकेगा। बता दें इसकी सेल 9 फरवरी से शुरू होने वाली है।
boAt Ultima Select स्पेसिफिकेशंस
boAt Ultima Select के स्पेसिफिकेशंस देखें तो इसमें 2.01 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 410 x 502 पिक्सल रिजॉल्यूशन, और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डायल का आकार स्क्वायर शेप और किनारे कर्व्ड हैं। इसमें कंपनी ने मेटल बॉडी का इस्तेमाल किया है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है। इसमें हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप ट्रैकर, स्ट्रेस मॉनिटर आदि का सपोर्ट है।
कमाल के फीचर्स
Smart watch में कंपनी ने 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए हैं। यह सिडेंटरी अलर्ट भी यूजर को भेजती रहती है। वियरेबल में 5 दिन तक का बैटरी बैकअप होने की बात कही गई है। यानी एक बार चार्ज करने पर इसे 5 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें QR कैमरा, म्यूजिक कंट्रोल, बिल्ट इन गेम, DND, फाइंड माय फोन जैसे कई फीचर्स मौजूद हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें माइक और Bluetooth है, जिसकी मदद से Bluetooth कॉलिंग भी इसमें की जा सकती है।


Download Android App
Download iOS App






