Haryana-Punjab में शुरू हुई बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Summary :

एक बार फिर हरियाणा (Haryana) और पंजाब में मौसम बदल गया है। हरियाणा-पंजाब के कई शहरों में सुबह ही बारिश होनी शुरू हो गई है। इसके साथ ही तेज बिजली भी चमक रही है। इस बीच मौसम विभाग ने दोनों ही प्रदेशों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसको लेकर पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा-पंजाब में शुरू हुई बारिश तेज आंधी के साथ ओले पड़ने का अनुमान IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट पंजाब में तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया पंजाब के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे…

एक बार फिर हरियाणा (Haryana) और पंजाब में मौसम बदल गया है। हरियाणा-पंजाब के कई शहरों में सुबह ही बारिश होनी शुरू हो गई है। इसके साथ ही तेज बिजली भी चमक रही है। इस बीच मौसम विभाग ने दोनों ही प्रदेशों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसको लेकर पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

  • हरियाणा-पंजाब में शुरू हुई बारिश
  • तेज आंधी के साथ ओले पड़ने का अनुमान
  • IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

पंजाब में तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया

पंजाब के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने वाली हैं। इसके साथ ही बिजली चमकने के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं शनिवार को हुई बारिश से तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिससे तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

हरियाणा में बारिश के साथ-साथ आंधी की भी चेतावनी

हरियाणा के 11 शहरों में मौसम विभाग ने रविवार के लिए ओलावृष्टि और तेज बारिश के साथ-साथ आंधी की भी चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही बाकी के शहरों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने वाली हैं। बदलते मौसम का असर दक्षिण हरियाणा के जिलों में ज्यादा देखने को मिलेगा। इस दौरान दिन का तापमान कम हो सकता है तो वहीं रात का तापमान बढ़ सकता है।

शनिवार को भी कई शहरों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को महेंद्रगढ़ का तापमान सबसे कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदाबाद का तापमान सबसे ज्यादा 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी कई शहरों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

Punjab के कई शहरों में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा

मौसम विभाग ने पंजाब (Punjab) में अगले दो दिन के लिए बारिश की भविष्यवाणी जारी की है। रविवार को मौसम ज्यादा खराब रहने वाला है, जबकि पंजाब के कई शहरों में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा। शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल, जिससे तापमान में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team