मार्किट में जल्द दस्तक देगा Vivo न्यू 5G स्मार्टफोन! 10,000mAh की बैटरी के साथ मिलेगा 44W चार्जिंग सपोर्ट

Summary :

Vivo V80 Lite 5G Launch Date Confirmed: Vivo V80 Lite को 3 सितंबर को मलेशिया में लॉन्च किया जाएगा। फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग और MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। Geekbench के मुताबिक इसमें 6GB RAM और Android 16 होगा। फोन पिंक और ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा।

Vivo V80 Lite 5G Launch Date Confirmed: स्मार्टफोन  कंपनी  वीवो  जल्द अपने नए फोन  Vivo V80 Lite को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट की आधिकारिक जानकारी शेयर कर दी है। यह स्मार्टफोन सबसे पहले मलेशिया में लॉन्च होगा। खास बात यह है कि फोन को बड़ी 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च  किया जाएगा। इसके अलावा फोन को लेकर कई अन्य अपडेट भी सामने आ चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  वीवो ने Vivo V80 Lite का लॉन्च टीजर जारी किया है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 3 सितंबर को मलेशिया में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के समय फोन को कम से कम दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। टीजर में पिंक और ग्रीन कलर वेरिएंट ही  दिखाई दिए हैं।  मलेशिया के बाद कंपनी इस फोन को दूसरे ग्लोबल मार्केट में भी  उतार सकती है। लेकिन, अभी वीवो ने भारत में फोन की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

10,000mAh की दमदार बैटरी

  • Vivo V80 Lite की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी होने वाली है।
  • कंपनी के टीजर के अनुसार, फोन में 10,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • इतनी बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह वीवो का खास स्मार्टफोन होगा।
  • वीवो ने इससे पहले चीन के बाजार में Vivo 600 Pro को 10,200mAh बैटरी के साथ पेश किया था।
  • लेकिन चीन के बाहर 10,000mAh या उससे ज्यादा क्षमता वाली बैटरी के साथ वीवो फोन लॉन्च करने जा रही है।
  • बड़ी बैटरी की वजह से फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह काफी बेस्ट  माना जा रहा है।

Dimensity 7300e प्रोसेसर मिलने की उम्मीद

  • Vivo V80 Lite को पहले SIRIM लिस्टिंग में मॉडल नंबर V2626 के साथ देखा गया था।
  • इसके बाद इसी मॉडल नंबर वाला फोन Geekbench पर भी दिखाई दिया।
  • लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर दिया जा सकता है।
  • यह प्रोसेसर फोन को रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और नॉर्मल गेमिंग के लिए बेस्ट  परफॉर्मेंस देने में मदद कर सकता है।
  • हालांकि, फोन की पूरी परफॉर्मेंस और अन्य हार्डवेयर की जानकारी लॉन्च के समय ही साफ होगी।

6GB RAM और Android 16

  • Geekbench लिस्टिंग में Vivo V80 Lite के 6GB RAM वाले मॉडल की जानकारी सामने आई है।
  • फोन में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की बात भी लिस्टिंग से पता चली है।
  • ऐसे में नया सॉफ्टवेयर और बड़ी बैटरी इस फोन की प्रमुख खूबियों में शामिल हो सकते हैं।
  • लेकिन , वीवो लॉन्च के समय अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट भी पेश कर सकती है। फिलहाल कंपनी ने सभी वेरिएंट की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

  • बड़ी बैटरी के साथ फोन में फास्ट चार्जिंग भी मिलने की उम्मीद है।
  • TUV लिस्टिंग के अनुसार, Vivo V80 Lite में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।
  • 10,000mAh जैसी बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग काफी बेस्ट होगा।

भारत में कब आएगा फोन?

फिलहाल Vivo V80 Lite के भारत लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। संभावना है कि मलेशिया लॉन्च के बाद कंपनी दूसरे बाजारों में इसकी उपलब्धता की जानकारी दे सकती है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में फोन को किसी दूसरे नाम से भी लॉन्च किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: 7900mAh Battery, 50MP Camera और Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ POCO ये न्यू 5G फोन

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।