POCO M8x 5G Launched in India: स्मार्टफोन कंपनी POCO ने इंडियन मार्किट में अपना न्यू 5G फोन POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे बजट और अफोर्डेबल सेगमेंट में मार्किट के अंदर उतारा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7900mAh की बड़ी बैटरी है। इसके अलावा कंपनी ने दावा करते हुए कहा है कि POCO M8x 5G भारत का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। फोन को दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। वहीं फोन की पहली बिक्री 27 अगस्त से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरू होगी।
POCO M8x 5G की कीमत और ऑफर
- POCO M8x 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है।
- वहीं, इसका 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये में आएगा।
- फोन की पहली सेल 27 अगस्त को होगी।
- लॉन्च ऑफर के तहत कस्टमर्स को पहले दिन 2,000 रुपये तक की बचत का फायदा दिया जाएगा।
- यह ऑफर केवल शुरुआती सेल के दौरान उपलब्ध रहेगा।
6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन
- POCO M8x 5G में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है।
- बड़ी स्क्रीन की वजह से वीडियो देखने, गेम खेलने और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने में बेस्ट एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।
- डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद नजर आएंगे।
- स्क्रीन की सुरक्षा के लिए फोन में Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है।
- परफॉर्मेंस के लिए POCO M8x 5G में Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 5 4nm चिपसेट दिया गया है।
- कंपनी के अनुसार, भारत में इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन है।
- ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 613 GPU मौजूद है।
- फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज टेक्नॉलजी मिलती है।
- इससे डेली के नॉर्मल काम, मल्टीटास्किंग और मनोरंजन से जुड़े इस्तेमाल में बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।
50MP कैमरा
- फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर 50MP का मेन कैमरा दिया गया है।
- इसका अपर्चर f/1.8 है। कैमरा सेटअप में फ्लिकर सेंसर भी शामिल है।
- रियर कैमरे से 1080p रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
7900mAh की बड़ी बैटरी
- POCO M8x 5G की सबसे खास खूबियों में इसकी 7900mAh बैटरी शामिल है।
- कंपनी ने फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
- बड़ी बैटरी की वजह से नॉर्मल यूज में फोन को बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम पड़ सकती है।
- इसके अलावा फोन में 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी मिलता है।
- इसकी मदद से जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी फोन की बैटरी से चार्ज किया जा सकता है।



Download Android App
Download iOS App




