GOOGLE ने पेश किया Gemini 2.0 आधारित AI अपग्रेड, जानें इसके उद्देश्य

Summary :

AI ओवरव्यू और मोड के साथ Google सर्च में सुधार

GOOGLE ने AI आधारित अपग्रेड के साथ सर्च को नया रूप दिया है।

Google ने search अनुभव में क्रांति लाने के लिए, AI-संचालित अपग्रेड की एक श्रृंखला पेश की है।

जिसमें AI ओवरव्यू का विस्तार और AI मोड का लॉन्च शामिल है।

इन नई सुविधाओं का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को तेज़, सटीक और अधिक व्यापक खोज परिणाम प्रदान करना है।

बता दें कि AI ओवरव्यू, जो अब अमेरिका में Gemini 2.0 द्वारा संचालित है।

यह कठिन सवालों के लिए विस्तार में जानकारी और सूचनात्मक प्रतिक्रियाएँ प्रदान करेगा, जिसमें कोडिंग, गणित और मल्टीमॉडल क्वेरी से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।

Google के अनुसार, एक अरब से अधिक लोग पहले से ही AI ओवरव्यू का उपयोग कर रहे हैं।

AI मोड Gemini 2.0 के कस्टम संस्करण का उपयोग करता है और उपयोगकर्ताओं को अधिक व्यापक और सटीक परिणाम प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Google का दावा है कि यह सुविधा उन प्रश्नों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जिनके लिए आगे की खोज, तुलना और तर्क की आवश्यकता होती है।

Lexus LX 500d SUV लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।