मुनीर से हो गई बड़ी गलती! पाकिस्तान के कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, कुछ ही घंटों में लिया एयरस्ट्राइक का बदला

Afghanistan Drone Strikes in Pakistan

Afghanistan Drone Strikes in Pakistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है दोनों तरफ से बमबारी जारी है। इसी बीच पाकिस्तान की एयरफोर्स ने अफगानिस्तान के कई शहरों में बमबारी की है और कंधार में तेल का डिपो पर भी हमला कर दिया है। इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं तालिबान ने कुछ ही घंटों में एयरस्ट्राइक का बदला ले लिया है और धड़धड़ाते हुए अफगानिस्तान के ड्रोन पाकिस्तान के कई शहरों में घुस गए है। जिससे माना जा रहा है कि मुनीर से हवाई हमले करके बड़ी गलती हो गई है।

Afghanistan Drone Strikes in Pakistan: ठिकानों पर सटीक हमला

Pakistan Afghanistan Conflict
Pakistan Afghanistan Conflict (Source: Social Media)

इस हवाई हमले के बाद संघर्ष अधिक बढ़ गया है और बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान के ड्रोन सीमा पार करके पाकिस्तान के कई शहरों में तबाही मचा रहे है और ठिकानों पर सटीक हमला किया जा रहा है। पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों से विस्फोट की खबरे भी सुनी जा रही है जिससे वहां कि सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इस वार-पलटवार के बीच हालात बेहद खराब हो गई है और माना जा रहा है कि यह संघर्ष अब और बढ़ सकता है।

Taliban Drone Attack Kohat: ईंधन डिपो पर हमला किया

Taliban Drone Attack Kohat
Taliban Drone Attack Kohat (Source: Social Media)

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे के पास स्थित निजी एयरलाइन काम एयर के ईंधन डिपो पर हमला किया है। साथ ही कंधार, काबुल, पक्तिया और पक्तिका समेत कई जगह भीषण हवाई हमला कर दिया है जिसमें 4 लोगों की मौत भी हुई है। तालिबान ने भी पलटवार की कसम खाते हुए चेतावनी दी की इस हमले का क्रूरता से जवाब दिया जाएगा। साथ ही बताया की रमजान के महीने में ऐसा हमला करना दिखाता है कि पाकिस्तान नैतिक मूल्य से नहीं बंधा हुआ है।

ALSO READ: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई शहरों में की बमबारी, कंधार में उड़ाया तेल डिपो, 4 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।