Afghanistan Earthquake: भूकंप के कई तेज झटकों से फिर डोली अफगानिस्तान की धरती, अब तक 2,200 लोगों की मौत

Summary :

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप का दौर जारी है। एक के बाद कई तेज झटकों से अफगानिस्तान की धरती कांप उठी है। बता दें कि 1 सितंबर 2025  को अफगानिस्तान में पांच बार भूकंप के तेज झटके लगे थे जिससे देश में तबाही मच गई है और 2200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अब एक बार फिर अफगानिस्तान में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद से 14 किलोमीटर पूर्व में था। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र 34.72 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.79 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर…

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप का दौर जारी है। एक के बाद कई तेज झटकों से अफगानिस्तान की धरती कांप उठी है। बता दें कि 1 सितंबर 2025  को अफगानिस्तान में पांच बार भूकंप के तेज झटके लगे थे जिससे देश में तबाही मच गई है और 2200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अब एक बार फिर अफगानिस्तान में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद से 14 किलोमीटर पूर्व में था। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र 34.72 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.79 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। वहीं  जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी।

Afghanistan Earthquake

Afghanistan Earthquake
Afghanistan Earthquake

यह नवीनतम भूकंप हाल के दिनों में नांगरहार और पड़ोसी कुनार, लघमन और नूरिस्तान प्रांतों में आए भूकंपों की श्रृंखला के बाद आया है। सबसे विनाशकारी, 6.0 तीव्रता का भूकंप रविवार देर रात आया, जिससे व्यापक विनाश हुआ तथा जान-माल की काफी हानि हुई। आधिकारिक रिपोर्टों में 2,200 से अधिक लोगों की मृत्यु और 3,600 से अधिक के घायल होने की पुष्टि की गई है। मलबे से शवों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।

High Alert in Afghanistan

High Alert in Afghanistan
High Alert in Afghanistan

अफगानिस्तान में हाई अलर्ट जारी है, क्योंकि अधिकारी और सहायता संगठन बढ़ते संकट से जूझ रहे हैं। तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि अधिकतर हताहत कुनार में हुए। अफ़ग़ानिस्तान में इमारतें आमतौर पर कम ऊँचाई वाली होती हैं, जो ज़्यादातर कंक्रीट और ईंटों से बनी होती हैं, जबकि ग्रामीण और दूर-दराज़ के इलाकों में घर कच्ची ईंटों और लकड़ी से बने होते हैं। कई इमारतें घटिया स्तर की होती हैं। जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

अफगानिस्तान की डोली धरती

अफगानिस्तान में भूकंप का दौर जारी है। एनसीएस के अनुसार, 5.8 तीव्रता का पहला भूकंप गुरुवार को रात 10:26 बजे आया और 4.1 तीव्रता का दूसरा भूकंप उसी दिन रात 11:58 बजे आया। इससे पहले भी पांच बार अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके लगे है।

ALSO READ: Earthquake in Afghanistan: 622 लोगों की मौत, कई घर मलबे में तब्दील, 6.3 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।