आखिर कौन सी मिसाइल बना रहा Pakistan? जिसने बढ़ा दी भारत-अमेरिका की चिंता!

Summary :

Pakistan: ईरान के बाद अब पाकिस्तान ने भी अमेरिका के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के ताजा आकलन के अनुसार, पाकिस्तान एक ऐसी इंटरकॉन्टिनेंटल बॅलेस्टिक मिसाईल (ICBM) विकसित करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है जो अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम होगी. यदि पाकिस्तान इस तरह की मिसाइल बना लेता है, तो यह केवल अमेरिका ही नहीं, बल्कि भारत के लिए भी गंभीर खतरे का कारण बन सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ICBM तकनीक पाकिस्तान को भारत के किसी भी हिस्से पर हमला करने में सक्षम बना सकती है.…

Pakistan: ईरान के बाद अब पाकिस्तान ने भी अमेरिका के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के ताजा आकलन के अनुसार, पाकिस्तान एक ऐसी इंटरकॉन्टिनेंटल बॅलेस्टिक मिसाईल (ICBM) विकसित करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है जो अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम होगी. यदि पाकिस्तान इस तरह की मिसाइल बना लेता है, तो यह केवल अमेरिका ही नहीं, बल्कि भारत के लिए भी गंभीर खतरे का कारण बन सकता है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ICBM तकनीक पाकिस्तान को भारत के किसी भी हिस्से पर हमला करने में सक्षम बना सकती है. यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह रिपोर्टें आ रही हैं कि पाकिस्तान चीन के सहयोग से अपने परमाणु हथियारों को आधुनिक बनाने की कोशिश कर रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर पाकिस्तान इस प्रकार की मिसाइलें तैयार कर लेता है, तो अमेरिका उसे ‘परमाणु विरोधी राष्ट्र’ के रूप में देख सकता है.

क्या होती है ICBM?

ICBM एक विशेष प्रकार की लंबी दूरी की मिसाइल होती है, जिसकी मारक क्षमता 5,500 किलोमीटर या उससे अधिक होती है. इन्हें मुख्य रूप से परमाणु हथियारों को ले जाने के लिए डिज़ाइन किया जाता है. आधुनिक ICBM में अक्सर MIRV (मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री एंट्री व्हीकल) तकनीक का प्रयोग किया जाता है, जिससे एक ही मिसाइल से कई परमाणु वारहेड अलग-अलग लक्ष्यों पर छोड़े जा सकते हैं.

मौजूदा समय में अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, भारत, इजराइल और उत्तर कोरिया जैसे देशों के पास ICBM तकनीक है. हालांकि पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति संपन्न देश है, लेकिन अभी तक उसके पास ICBM तकनीक नहीं थी. अब वह भी इस तकनीकी होड़ में शामिल होने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है.

पाकिस्तान की अब तक की मिसाइल नीति

अब तक पाकिस्तान ने अपनी मिसाइल नीति को भारत की ओर केंद्रित रखा है. उसका जोर छोटी और मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों पर रहा है. साल 2022 में पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने वाली ‘शाहीन-3’ नामक मध्यम दूरी की मिसाइल का परीक्षण किया था. इसकी मारक क्षमता 2,700 किलोमीटर से अधिक है, जिससे भारत के अधिकांश प्रमुख शहर इसकी रेंज में आ जाते हैं.

यह भी पढ़ें- ईरान फिर बना सकता है Nuclear Weapons! पेंटागन की इस रिपोर्ट ने ट्रंप के दावों पर खड़े किए सवाल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।