Aligarh Rabies Case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुत्ते के काटने के बाद युवक की हालत अचानक बिगड़ गई। कुत्ते के काटने का घाव कुछ ही समय में गभीर हालत में बदल गया। वह कुत्ते जैसी हरकत करने लगा और आवाज भी निकालने लगा। जिसके बाद घरवाले चारपाई से बांधकर उसे अस्पताल ले गए। वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
Aligarh Dog Bite Case: गली के कुत्ते ने काटा

यह घटना खैर तहसील के गांव उटवारा की है। जहां रहने वाले 23 साल के राजकुमार उर्फ़ रामू को 20 दिसंबर की शाम गली के एक कुत्ते ने उसके पैर पर काट लिया था। उस समय चोट सामान्य थी और गंभीर लक्षण नहीं दिखे। रातभर सब कुछ ठीक रहा, रविवार सुबह उठकर रामू ने नहाकर खाना भी खाया, लेकिन दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अचानक उसकी हरकतें बदलने लगीं और रेबीज जैसे गंभीर लक्षण दिखने लगे।
Rabies Symptoms After Dog Bite: कुत्ते जैसी हरकत करने लगा युवक

रामू अचानक कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा, जीभ बाहर निकालकर हांफने लगा और खुद के आस-पास लोगों को काटने के लिए दौड़ने लगा। उसकी ऐसी हरकत देख सब हैरान परेशान हो गए। उन्होंने उसे तुरंत चारपाई से बांध दिया। ताकि वह किसी को नुकसान न पंहुचा सके। इसके बाद उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, कुत्ते के काटने के इतने कम समय (14-18 घंटे) में रेबीज के लक्षण दिखना बड़ी बात है।
Uttar Pradesh News: युवक की हालत नाजुक
जानकारी के मुताबिक, युवक की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को अपने क्षेत्र से उठाने की मांग की। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
डॉक्टरों का कहना है कि कुत्ते या किसी जानवर के काटने पर तुरंत सरकारी अस्पताल जाकर इलाज करवाना जरुरी है। घाव को अच्छे से धोएं और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाएं। देरी होने पर वायरस दिमाग तक पहुंच जाता है और बचना मुश्किल हो जाता है।
यह भी पढ़ें: सांसद खेल महोत्सव: दौड़ लगाने के दौरान मुंह के बल धड़ाम गिरे पूर्व राज्यमंत्री, वीडियो वायरल


Download Android App
Download iOS App




