Kyunki…2 Spoiler: क्या Mihir और तुलसी एक बार फिर आएंगे साथ या नॉयना कराएगी दोनों का तलाक?

Summary :

KSBKBT Spoiler 23 Dec: स्मृति ईरानी का आइकॉनिक टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामे से बांधे हुए है। शो में 6 साल का लीप आने के बाद कहानी ने ऐसा मोड़ लिया है कि हर एपिसोड में नए खुलासे और तनाव देखने को मिल रहे हैं। कभी खुशहाल और अनुशासित माना जाने वाला ‘शांति निकेतन’ अब कलह और परेशानियों से भर बन चुका है। KSBKBT Upcoming Episode: शांति निकेतन में मची अशांति लीप के बाद से विरानी परिवार की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। परिवार के सदस्य आपस में एक-दूसरे…

KSBKBT Spoiler 23 Dec: स्मृति ईरानी का आइकॉनिक टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामे से बांधे हुए है। शो में 6 साल का लीप आने के बाद कहानी ने ऐसा मोड़ लिया है कि हर एपिसोड में नए खुलासे और तनाव देखने को मिल रहे हैं। कभी खुशहाल और अनुशासित माना जाने वाला ‘शांति निकेतन’ अब कलह और परेशानियों से भर बन चुका है।

KSBKBT Upcoming Episode: शांति निकेतन में मची अशांति

KSBKBT Spoiler 23 Dec
KSBKBT Spoiler 23 Dec (Credit: Social Media)

लीप के बाद से विरानी परिवार की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। परिवार के सदस्य आपस में एक-दूसरे से उलझते दिखाई दे रहे हैं और हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कभी दौलत और रुतबे के लिए मशहूर यह परिवार अब सड़क पर आने की कगार पर पहुंच गया है। तुलसी के घर से जाने के बाद न सिर्फ घर में रिश्ते बिगड़े है, बल्कि परिवार के बिजनेस को भी भारी नुकसान हुआ है। आर्थिक तंगी के चलते अब शांति निकेतन को बेचने की नौबत आ गई है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: परी का हुआ बुरा हाल

Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 (Credit: Social Media)

लीप के बाद सबसे ज्यादा असर परी की ज़िंदगी पर पड़ा है। रणविजय से शादी करना उसके लिए सबसे बड़ा पछतावा बन चुका है। मां तुलसी की बात न मानकर उसने गलत फैसला लिया और अब वह अंदर ही अंदर टूट चुकी है। अपने दुख को वह किसी से साझा भी नहीं कर पा रही, जिससे उसकी हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है।

दूसरी ओर, ऋतिक ने मिताली से शादी कर ली है और दोनों की एक बेटी भी है। वहीं अंगद और वृंदा जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं। हालांकि, नई जिम्मेदारियों के बावजूद परिवार में खुशियों की कमी साफ नजर आ रही है।

नॉयना की बढ़ी मुश्किलें

KSBKBT Spoiler 23 Dec
KSBKBT Spoiler 23 Dec (Credit: Social Media)

वहीं मिहिर के साथ रहने के बावजूद नॉयना की ज़िंदगी की मुश्किलें ख़त्म नहीं हो रही है। Mihir का व्यवहार नॉयना के लिए बिलकुल अनजान व्यक्ति जैसा हो चुका है और वह अब नॉयना को पत्नी की तरह नहीं, बल्कि सिर्फ एक केयर टेकर की तरह ट्रीट करता है। यहीं वजह है घर की बिगड़ती हालत और सम्मान ने मिल पाने के कारण ने नॉयना को भी अंदर से तोड़ दिया है।

बर्बाद हुआ परी का जन्मदिन

इसी बीच लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि परी के जन्मदिन पर हालात और बिगड़ जाते हैं। जश्न की जगह पूरे घर में तकरार देखने को मिलती है। गायत्री, तुलसी की गैरमौजूदगी का ताना मारते हुए कहती है कि अगर तुलसी होती तो सब कुछ अलग होता। इस बात पर नॉयना भड़क जाती है और दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ जाती है, जिससे घर का माहौल बिगड़ता हुआ नज़र आ रहा है।

KSBKBT Spoiler 23 Dec: Tulsi और नॉयना आई आमने-सामने

KSBKBT Spoiler 23 Dec
KSBKBT Spoiler 23 Dec (Credit: Social Media)

अब आने वाले एपिसोड में दर्शकों को देखने को मिलेगा कि भले ही तुलसी अपनी नई ज़िंदगी में आगे बढ़ चुकी है, लेकिन अब 6 साल बाद उसका सामना एक बार फिर नॉयना से होने वाला है। तुलसी को अचानक सामने देखकर नॉयना के होश उड़ जाएंगे। यह मुलाकात आने वाले एपिसोड्स में एक बड़े ड्रामे को देखने वाला है, जिसे देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच दर्शकों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि क्या तुलसी से मिलने के बाद नॉयना, तुलसी और मिहिर का तलाक करा पाती है या नहीं या फिर मिहिर और तुलसी एक बार फिर मिल जाएंगे?

ये भी पढ़ें: देर रात 3.30 बजे Urfi Javed के साथ ऐसा क्या हुआ…जो बाल-बाल बची एक्ट्रेस की जान?

Yashika Jandwani