Aligarh School Bus Accident : 28 फरवरी को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चलती बस से 6 साल की बच्ची के गिरने फिर बस से कुचले जाने की दर्दनाक घटना घटी थी जिसके बाद प्रशासन की अनियमितता को लेकर काफी सवाल उठे थे, इस मामले में अब परिवहन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है।
Aligarh School Bus Accident : किन पर गिरी गाज
राज्य के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर अलीगढ़ के संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ -प्रवर्तन) वंदना सिंह और वर्तमान में सिद्धार्थनगर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) चंपालाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को अलीगढ़ सीमा से सटे कासगंज के नगला साधु गांव में यूपी-81 बीटी-8873 नंबर की स्कूल बस का फर्श टूट गया था। इससे एक बच्ची सड़क पर गिर गई और टायर चढ़ने से उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि यह बस अलीगढ़ दादो स्थित माउंट देवा इंटरनेशनल स्कूल में चल रही थी और वाहन का बीमा व परमिट समाप्त हो चुका था।
Aligarh Bus Accident : किया गया निलंबन
मामले में अलीगढ़ के तत्कालीन संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) व वर्तमान में सिद्धार्थनगर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) चंपालाल को शासकीय कार्यों में लापरवाही के कारण निलंबित किया गया है। इसके साथ ही अलीगढ़ की आरटीओ वंदना सिंह को भी पर्यवेक्षणीय दायित्वों में शिथिलता के आधार पर निलंबित किया गया।
6 Year Old Student Died in Bus Accident : 3 दिन में स्पष्टीकरण

विभाग ने उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) आगरा समेत संबंधित अधिकारियों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को त्योहारों के दौरान लगातार भ्रमण करने और कंट्रोल रूम के जरिये त्वरित सूचना व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
UP News : क्या था पूरा मामला

बता दें घटना 28 फरवरी को घटी थी जब छात्रा अपने स्कूल से घर जा रही थी। छात्रा का नाम अनन्या है। वह थाना गंगीरी की रहने वाली थी। उसके पिता रवि गंगीरी चौराहे पर जनसेवा केंद्र चलाते हैं। अनन्या और उसका बड़ा भाई गोलू माउंट इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। अनन्या यूकेजी और गोलू कक्षा तीन का छात्र है।
दोनों स्कूल बस से आते-जाते थे। 28 फरवरी को स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों स्कूल बस से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। बहन को बस से नीचे गिरते देखकर भाई गोलू जोर से चिल्लाया। तब जाकर BUS ड्राइवर ने बस रोका। जब तक ड्राइवर गाड़ी रोकता तब तक छात्रा बस के ट्रायर के नीचे आ चुकी थी। हादसा बेहद दर्दनाक था। बता दें पूरा मामला प्रशासनिक लापरवाही का है।
यह भी पढ़ें – धर्म परिवर्तन का खेल, CM योगी ने दिए GYM की जांच के निर्देश, महिला ट्रेनर होगी अनिवार्य





















