Alirajpur Bike Accident 3 Killed: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में तीन नाबालिग युवकों की मौत हो गई। यह हादसा रात को करीब 2:00 बजे हुआ, जब ये तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ये लोग बस अपने घर से 100 मीटर दूर ही थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टककर मार दी। इसमें तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
Alirajpur Bike Accident 3 Killed: शादी से लौटते समय हादसा, तीन दोस्तों की मौत
पीड़ित, जो सभी किसान परिवारों के नाबालिग और स्कूल छोड़ने वाले बच्चे थे। रविवार देर रात एक दोस्त के शादी समारोह से घर लौट रहे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान देवधा गांव के निवासी 14 वर्षीय अनिल, बड़ी बीड के निवासी 17 वर्षीय रोशन और रतनपुरा के निवासी 14 वर्षीय सावन के रूप में हुई है। यह दुर्घटना बोरी पुलिस थाना क्षेत्र के अतर्गत चुलिया गांव के पास हुई।
तीनों लड़के एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे, जबकि उनके अन्य मित्र दूसरी बाइक पर उनके पीछे-पीछे आ रहे थे। टक्कर के प्रभाव से दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे को उसके साथ आए मित्रों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Also Read: बादाम वाले युवक की मिली फ़ाइल, सरकारी लेटलतीफी से था परेशान, किया था अनोखे अंदाज में विरोध
MP Road Accident News: तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और बिना रुके मौके से फरार हो गया, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए। बोरी पुलिस ने हिट-एंड-रन का मामला दर्ज कर लिया है और टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, यह एक दिल दहला देने वाली घटना है। हम वाहन और चालक की पहचान करने के लिए आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज सहित सभी संभावित सुरागों की जांच कर रहे है।
Madhya Pradesh accident News: परिवारों पर टूटा दुख का पहाड़, गांव में पसरा सन्नाटा
पीड़ितों के परिवार सदमे में है। साधारण किसान परिवारों से होने के कारण, ये लड़के अपने-अपने परिवारों की उम्मीद थे। अधिकारियों ने बताया कि वे चुलिया गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। स्थानीय निवासियो ने जिला प्रशासन से अपील की है कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चुलिया गांव के पास के मार्ग पर गतिरोधक लगाए जाएं और रोशनी की व्यवस्था में सुधार किया जाए।
पुलिस ने अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से आगे आकर जांच में सहयोग करने की अपील की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। तीनों युवकों की मौत की खबर गांवों में तेजी से फैलते ही पूरा बोरी इलाका शोक में खूब गया।
Also Read: ईरान युद्ध के तनाव का असर, मार्च महीने में LPG खपत में लगभग 13 की कमी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी मांग






















