America: अमेरिका के विभिन्न कॉलेज परिसरों में हाल के दिनों में फिलिस्तीन समर्थकों के प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने 2100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया और परिसरों में लगे तंबुओं व प्रदर्शनकारियों द्वारा कब्जा की गयी इमारतों को खाली करा दिया। कोलंबिया विश्वविद्यालय की प्रशासनिक इमारत के भीतर एकत्र प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए एक अधिकारी ने गोली भी चलाई, जिसकी अभियोजक कार्यालय ने पुष्टि की है।
- फिलिस्तीन समर्थकों के प्रदर्शन पर पुलिस ने 2100 से ज्यादा को गिरफ्तार किया
- परिसरों में लगे तंबुओं व प्रदर्शनकारियों द्वारा कब्जा की गयी इमारतों को खाली कराया
पुलिस ने चलाई गोली
‘डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी’ एल्विन ब्राग के कार्यालय के एक प्रवक्ता डॉग कोहेन के मुताबिक, कोलंबिया परिसर में हैमिल्टन हॉल के भीतर मंगलवार देर रात अधिकारी द्वारा चलाई गयी गोली में कोई घायल नहीं हुआ। कोहेन ने बृहस्पतिवार को बताया कि गोली किसी को निशाना बनाकर नहीं चलायी गयी थी और उस वक्त वहां दूसरे अधिकारी मौजूद थे लेकिन आस-पास कोई छात्र मौजूद नहीं था।
कार्यालय घटना की समीक्षा कर रहा
उन्होंने बताया कि ब्राग का कार्यालय घटना की समीक्षा कर रहा है। इजराइल-हमास युद्ध को लेकर परिसरों में हाल में हुए प्रदर्शनों के दौरान कोलंबिया में हुई कार्रवाई के दौरान 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ द्वारा बृहस्पतिवार को जुटाये गये आंकड़ों में पाया गया कि 18 अप्रैल से अमेरिका के 40 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में गिरफ्तारी की कम से कम 50 घटनाएं हुई हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





