Amsterdam Jewish School Explosion: खाड़ी देशों में जंग के बीच अब नीदरलैंड के एम्स्टर्डम के यहूदी स्कूल में भीषण विस्फोट हो गया है जिससे पूरे देश दहल गया है। इस हमले के बाद स्कूल की इमारत को नुकसान पहुंचा है लेकिन किसी के भी घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है। वहीं एम्स्टर्डम की मेयर फेमके हलसेमा का बयान भी सामने आया है और उन्होंने कहा कि यह हमला एक सोची समझी साजिश है और जानबूझकर हमला किया गया है।
Amsterdam Jewish School Explosion: विस्फोट से स्कूल को नुकसान पहुंचा

नीदरलैंड के एम्स्टर्डम के एक यहूदी स्कूल में उच्च वर्ग के आवासीय इलाके में हुए विस्फोट से स्कूल को नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई भी घायल नहीं हुआ है। विस्फोट के बाद स्कूल में आग लग गई थी जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने तुरंत पहुंचकर आग पर किया काबू पाया। हमले के बाद जांच शुरू कर दी गई है औऱ सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गनीमत रही कि यह धमाका सुबह के समय हुआ जिसमें सिर्फ इमारत को नुकसान पहुंचा है और कोई भी जानहानी की सूचना सामने नहीं आई है।
Amsterdam School Explosion: मेयर फेमके हलसेमा का बयान

इस विस्फोट के बाद मेयर फेमके हलसेमा का बयान भी सामने आया है औऱ कहा कि यह हमला यहूदी के खिलाफ है और सोची समझी साजिश है और यहूदी समुदाय को डरान के उद्देश्य से किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है जिससे हमलवारों की पहचान की जा सके।


Download Android App
Download iOS App




