ढोंगी बाबा के काले कारनामे…शक्ति बढ़ाने के लिए लेता था उत्तेजक दवाएं, ओवरडोज से आया था पैरालिसिस अटैक

Summary :

Ashok Kharat Case Update: नासिक में रेप के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे ज्योतिषाचार्य अशोक खरात के काले कारनामों की धीरे-धीरे पोल खुल रही है। उसने न सिर्फ महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाए, बल्कि वह खुद भी उत्तेजक दवाएं लेता था। इन दवाओं की वजह से ही उसे लगभग डेढ़ साल पहले पैरालिसिस अटैक आया था। इसका खुलासा पुलिस जांच के दौरान हुआ है। Ashok Kharat Case Update: शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए लेता था उत्तेजक दवाएं जानकारी के अनुसार, अशोक खरात अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए ज्यादा मात्रा में शक्तिवर्धक और उत्तेजक दवाएं लेता था। इन दवाओं…

Ashok Kharat Case Update: नासिक में रेप के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे ज्योतिषाचार्य अशोक खरात के काले कारनामों की धीरे-धीरे पोल खुल रही है। उसने न सिर्फ महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाए, बल्कि वह खुद भी उत्तेजक दवाएं लेता था। इन दवाओं की वजह से ही उसे लगभग डेढ़ साल पहले पैरालिसिस अटैक आया था। इसका खुलासा पुलिस जांच के दौरान हुआ है।

Ashok Kharat Case Update: शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए लेता था उत्तेजक दवाएं

जानकारी के अनुसार, अशोक खरात अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए ज्यादा मात्रा में शक्तिवर्धक और उत्तेजक दवाएं लेता था। इन दवाओं के ओवरडोज और अनियंत्रित सेवन से उसकी सेहत अचानक खराब हो गई और उसे पैरालिसिस अटैक भी आया था।

Ashok Kharat HIV Test: सबसे छिपाकर रखता था अपनी बीमारी

Ashok Kharat HIV Test
Ashok Kharat HIV Test (Source: Social Media)

अशोक अपनी इस बीमारी को सबसे छिपाकर रखता था। उसका इलाज शहर के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में हुआ। खास बात ये है कि इलाज करने वाला डॉक्टर खुद उसका बहुत बड़ा भक्त था। समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत कंट्रोल में आ गई, लेकिन शरीर पर इसके असर अभी भी दिखाई देते हैं।

बताया जा रहा है कि इस बीमारी के बाद से अशोक खरात के दाहिने हाथ की हरकतें आज तक भी सामान्य नहीं हैं। उसकी भौंहों की हलचल भी असमान दिखती है। फिलहाल, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वह ‘विश्राम’ और ‘पूजा’ के बहाने अन्य लोगों को भी इस तरह की प्रतिबंधित दवाओं का झांसा देता था। नासिक पुलिस की हिरासत में मौजूद ढोंगी अशोक खरात की HIV जांच भी कराई गई थी, जो नेगेटिव आई है।

Nashik Crime News: खरात के कार्यालय से क्या-क्या मिला?

SIT ने खरात के नासिक स्थित कार्यालय की तलाशी ली, इस दौरान महिलाओं के बाल, तंत्र-मंत्र की सामग्री, नकली कस्तूरी बनाने का कच्चा माल और सैनिटाइज़र जैसी संदिग्ध वस्तुएं जब्त की हैं। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान अशोक खरात ने अपना अपराध कबूल करने के बजाय अजीबोगरीब तर्क देते हुए कहा है कि मेरे अंतर्मन ने मुझे धोखा दिया। उसने महिलाओं के साथ की गई दरिंदगी को एक “धार्मिक विधि” का हिस्सा बताया।

यह भी पढ़ें: भारत में लगेगा लॉकडाउन? केंद्र सरकार की तरफ से आया बड़ा बयान

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।