Bhopal: हत्या के आरोपी ‘आसिफ बम’ का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश में लगी गोली

Asif Alias Bam Encounter

Asif Alias Bam Encounter: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हत्या के आरोपी आसिफ उर्फ बम का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है। यह घटना उस समय हुई, जब पुलिस उसे पकड़कर शहर ला रही थी तभी उसने भागने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरोपी और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो आरोपी आसिफ बम के पैर में लगी। गोली लगने के बाद वह घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।

आरोपी आसिफ उर्फ बम को पुलिस गिरफ्तार करके भोपाल ला रही थी। इसी दौरान रातीबड़ इलाके के पास उसने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसको रोकने की कोशिस की, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए और पुलिस को गोली चलानी पड़ी। गोली आसिफ के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत पकड़कर हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

होटल संचालक की हत्या में था आरोपी

गौरतलब है कि आसिफ उर्फ बम पर हाल ही में एक सनसनीखेज हत्या का आरोपी है। बीते रविवार रात को अशोका गार्डन इलाके में मामूली विवाद के बाद उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 35 साल के विजय मेवाड़ा नाम के होटल संचालक की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इससे कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। बीते दो दिन से हिंदू संगठनों के साथ मिलकर स्थानीय लोग जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी आसिफ तभी से फरार था।

आरोपी के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी, इसी क्रम में आसिफ भी पकड़ा गया। उसे पूछताछ के लिए पुलिस भोपाल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में उसने भागने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। वहीं, इस शॉर्ट एनकाउंटर के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें: ईरान Vs इजरायल… किस देश की लड़कियां पैदा करती हैं ज्यादा बच्चें? आंकड़ा सुन चकरा जाएगा दिमाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।