Aunt-Nephew Love Affair: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसे सुन आप हैरान रह जाएंगे। यहां मां का स्थान रखने वाली चाची 15 साल के भतीजे को भगाकर ले गई। भतीजा 9वीं कक्षा का छात्र था। परिवार वालों ने बहुत खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। आखिर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चाची और भतीजे दोनों को खोज निकाला। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। जांच में पता चला है कि दोनों शादी करने वाले थे।
बताया जा रहा है कि परिवार वालों ने पहले तो बदनामी के डर से इस घटना को छुपाए रखा। लेकिन जब चाची और भतीजे को ढूंढने में सफलता नहीं मिली, तो पुलिस का सहारा लिया। पूछताछ में पता चला कि 15 वर्षीय छात्र घर में अपने माता-पिता और 35 वर्षीय चाची सहित अन्य लोग लोगों के साथ रहता था। चाचा बाहर रहकर काम करते थे। छात्र का चाची के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दोनों घंटों-घंटों बात किया करते थे। रिश्ता ऐसा था कि किसी को शक नहीं था।
26 जनवरी को घर छोड़ भागे थे

26 जनवरी को दोनों लोग अचानक गायब हो गए थे। चौंकाने वाली बात ये है कि चाची और भतीजा शादी करने वाले थे। परिवारों ने उन्हें बहुत ढूंढा, नहीं मिलने पर पीपीगंज थाने में तहरीर देकर जल्द बरामदगी की मांग की। जिसके बाद पुलिस की टीम एक्टिव हो गई। सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों को खोजा जाने लगा। इधर घर वाले भी दोनों की तलाश में दिन-रात लगे हुए थे।
Minor Student Recovered: शादी करने वाले थे चाची और भतीजा

काफी कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार को दूसरे थाने की पुलिस ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया और पीपीगंज पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला घर से भागकर शादी करने की प्लानिंग कर रही थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता से उनका प्लान फेल हो गया। पकड़े जाने के बाद भी चाची जिद पर अड़ी रही कि वह अपने भतीजे के साथ ही रहना चाहती है।
UP Crime News: थाने में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
थाने में कई घंटे चली बहस और परिजनों के समझाने के बाद भतीजा मान गया। चाची के मायके वालों ने भी उसे समझाया। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार किया, इसके बाद सभी अपने-अपने घर लौट गए।
यह भी पढ़ें: किसी ने कहा ‘घाटे का बजट’ तो किसी ने ‘विदाई बजट’, UP Budget 2026 पर नाखुश विपक्ष


Download Android App
Download iOS App




