यात्रियों के लिए एक और Vande Bharat ट्रेन की सौगात! आपस में जुड़ेंगे ये 2 राज्य, जानें पूरा रूट

Summary :

New Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए वंदे भारत ट्रेन को लेकर बड़ी घोषणा की है। इसके साथ ही यात्रियों के बुरी खबर भी है। दरअसल एक ओर जहां राजस्थान और गुजरात को जोड़ने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जा रही है, वहीं दूसरी ओर उदयपुर से चलने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों की सेवाएं इस सप्ताह से बंद की जा रही हैं। इस फैसले का असर सीधे तौर पर यात्रियों और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी पर पड़ेगा। New Vande Bharat between Rajasthan and Gujarat: उदयपुर से अहमदाबाद के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस रेलवे बोर्ड…

New Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए वंदे भारत ट्रेन को लेकर बड़ी घोषणा की है। इसके साथ ही यात्रियों के बुरी खबर भी है। दरअसल एक ओर जहां राजस्थान और गुजरात को जोड़ने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जा रही है, वहीं दूसरी ओर उदयपुर से चलने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों की सेवाएं इस सप्ताह से बंद की जा रही हैं। इस फैसले का असर सीधे तौर पर यात्रियों और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी पर पड़ेगा।

New Vande Bharat between Rajasthan and Gujarat: उदयपुर से अहमदाबाद के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस

  • रेलवे बोर्ड ने उदयपुर सिटी और असरवा (अहमदाबाद) के बीच नई सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
  • इस ट्रेन का संचालन और रखरखाव उत्तर पश्चिमी रेलवे (एनडब्ल्यूआर) द्वारा किया जाएगा।
  • यह नई ट्रेन राजस्थान और गुजरात के बीच यात्रा को आसान बनाएगी।
  • इससे दोनों राज्यों के बीच व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
  • रेलवे का मानना है कि इस सेवा से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को तेज व सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
New Vande Bharat Express (image social media )
New Vande Bharat Express (image social media )

New Vande Bharat Express Route: नई ट्रेन का टाइम टेबल और रूट

  • उदयपुर सिटी-असरवा (अहमदाबाद) वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी।
  • यह ट्रेन मंगलवार को नहीं चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 26963 उदयपुर सिटी से सुबह 6:10 बजे रवाना होगी और सुबह 10:25 बजे असरवा (अहमदाबाद) पहुंचेगी।
  • वापसी में ट्रेन संख्या 26964 असरवा से शाम 5:45 बजे चलेगी और रात 10:00 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
  • यह ट्रेन रास्ते में जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों को इन प्रमुख स्टेशनों से भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

New Vande Bharat Express: तेज रफ्तार और आधुनिक सुविधाएं

  • नई वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
  • यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी, जिससे यात्रियों को आरामदायक और प्रीमियम यात्रा अनुभव मिलेगा।
  • इसमें बेहतर सीटिंग व्यवस्था, साफ-सुथरे कोच, आधुनिक सुरक्षा प्रणाली और उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
  • रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुखद यात्रा प्रदान करना है।
New Vande Bharat Express (image social media )
New Vande Bharat Express (image social media )

क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा

  • नई वंदे भारत ट्रेन से उदयपुर और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय कम होगा।
  • इससे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय उद्योगों को फायदा पहुंचेगा।
  • खासकर दक्षिणी राजस्थान और उत्तरी गुजरात के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
  • रेलवे मंत्रालय का यह कदम यात्रियों की सुविधा और आधुनिक रेल सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

दो वंदे भारत ट्रेनों की सेवा होगी बंद

  • नई ट्रेन की शुरुआत के साथ ही रेलवे ने दो मौजूदा वंदे भारत ट्रेनों को बंद करने का फैसला लिया है।
  • ट्रेन संख्या 20981/82, जो उदयपुर सिटी से आगरा कैंट के बीच चलती थी, 15 फरवरी 2026 से बंद कर दी जाएगी।
  • इसी तरह ट्रेन संख्या 20979/80, जो उदयपुर सिटी और जयपुर के बीच संचालित होती थी, 14 फरवरी 2026 से नहीं चलेगी।
  • उत्तर पश्चिमी रेलवे ने बताया कि ये निर्णय परिचालन संबंधी कारणों से लिए गए हैं।
  • जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों में आगे की यात्रा के लिए टिकट बुक कर रखे हैं, उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था या धनवापसी की सुविधा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: शादी से लौट रहे थे दोस्त, दौसा में हुआ दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराकर ट्रक से भिड़ी कार, 6 की मौत

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।