Baghpat: सफाई योद्धाओं को डीएम ने किया सम्मानित, पुरा मेला जीरो वेस्ट महोत्सव के रूप में मनाया गया

Baghpat News

Baghpat News: बागपत DM अस्मिता ने ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर परिसर की सफाई करने वाले सैकड़ों सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया – DM ने सभी सफाई कर्मचारियों को सर्टिफिकेट और शॉल देकर सम्मानित किया – इस बार फाल्गुन मेले को DM ने जीरो वेस्ट फेस्टिवल के तौर पर मनाया, जिसमें सफाई कर्मचारियों ने DM की नई पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया – इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने DM अस्मिता लाल की पहल की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया।

Baghpat News: DM अस्मिता लाल का जीरो वेस्ट मॉडल सफल

डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि बागपत के ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर फाल्गुन और श्रावण मास में लगने वाले मेले को ऐतिहासिक तरीके से संपन्न कराया गया है. जीरो वेस्ट महोत्सव के रूप में मनाया गया है, जिसमें हमारे नगर पालिका और नगर पंचायत के 100 से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे उनके सम्मान समारोह का आयोजन किया गया . उन्हें सम्मानित किया गया, सफाई योद्धा सम्मानित किए गए हैं और आने वाले समय में सभी नगर पालिकाओं में भी जीरो वेस्ट अभियान के तहत ही काम होगा जो भी वेस्ट मटेरियल है उसे ऐसी चीज तैयार की जाती है, जिससे वह आसानी से काम में लाई जा सके।

Baghpat DM honored sanitation workers: पहली बार सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान

नगर पालिका के कर्मचारी शिव ने बताया कि वह पुरा महादेव मंदिर पर ड्यूटी के लिए गए थे . ड्यूटी काफी अच्छे से संपन्न हुई और बागपत कलेक्ट्रेट में आज उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां सफाई कर्मचारियों का सम्मान समारोह किया गया . बागपत डीएम अस्मिता लाल ने खुद उन्हें सम्मानित किया और यह पहली बार है कि उन्हें सम्मानित किया गया है।

रिपोर्ट:-मेहंदी हसन, बागपत

ALSO READ: पीएम मोदी को मिला इजरायली संसद का ‘सर्वोच्च सम्मान’, एक ही कार में सवार हुए PM Modi और नेतन्याहू, शेयर की फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।