Balaghat ASI Suspended VC : मध्य प्रदेश के बालाघाट से एक प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है जिस पर ओन द स्पॉट एक्शन लिया गया है. दरअसल प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन को लेकर समीक्षा मीटिंग चल रही थी, जिसमें कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे. ऐसे में बीच मीटिंग पान चबाने और सवालों के सही जवाब न देने के चलते पुलिस अधिकारियों को तुरंत सस्पैंड कर दिया गया है.
Balaghat ASI Suspended VC: ऑन मीटिंग पान खाने के चलते सस्पैंड
जानकारी के अनुसार, इस मीटिंग में असंवेदनशील रवैये के चलते एसपी आदित्य मिश्रा ने कड़ा रूख अपनाते हुए एएसआई रामकिशोर राहंगडाले और कटंगी थाना क्षेत्र के कार्यवाहक एएसआई पोंढ़ारी अहाके पान चबाने के चलतेसस्पैंड कर दिया है.
यह मामला बताया जा रहा है यह कार्रवाई तब हुई जब एएसआई राम किशोर राहंगडाले वीडियो कांफ्रेस में हंस रहे थे, वहीं पोंढारी अहाके पान चबा रहे थे. दोनों से सीएम् हेल्पलाइन से सम्बंधित सवाल किए गए. जिस पर उन्होंने उचित जवाब नहीं दिए, व एसपी आदित्य मिश्रा उनके दिए जवाब से संतुष्ट नहीं हुए.
दोनों के बर्ताव के चलते उन्हें तत्लाक सस्पैंड कर दिया गया. वहीं रामकिशोर राहंगडाले को रक्षित केंद्र बालाघाट से अटैच कर दिया गया, और उन पर विभागीय जांच शुरू कर दी.
ASI Suspended for Laughing on VC: 3 थाना अधिकारी भी निलंबित

इसके अलावा 3 थाना अधिकारियों को भी सस्पैंड किया गया. सस्पेंड होने वाले अधिकारियों में कोतवाली थाना इंचार्ज कामेश धुमकेती, ग्रामीण थाना इंचार्ज अमित अग्रवाल और रामपायली थाना इंचार्ज दिलीप मौर्य का नाम शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि इनके खिलाफ सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों पर उचित कार्रवाई करने में देरी करने के कारण यह कार्रवाई की गई है.
SP Aditya Mishra Statement: क्या कहा एसपी आदित्य मिश्रा ने
इस मामले में एसपी आदित्य मिश्रा ने अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा कि सस्पैंड किए गए अधिकारियों पर कार्रवाई न सिर्फ अनुशासनहीनता के चलते हुई बल्कि असंवेदनशीलता के चलते भी हुई. कारण बताया गया कि एक अधिकारी इस जरूरी मीटिंग में अपने स्टेशन इंचार्ज के साथ बैठा था और हंस रहा था, जब उनसे हेल्पलाइन के बारे में कुछ सवाल पूछे गए तो कुछ बता नहीं पाए. वहीं अन्य पर सही जवाब न दे पाने के चलते कार्रवाई हुई.
यह भी पढ़ें – शादी से लौट रहे 3 नाबालिग दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, घर से महज 100 मीटर दूर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर























