Jayant Chaudhary: RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि हमने सभी विधायकों से बात करके NDA के साथ जाने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि सभी विधायक इस बात पर फैसला किए हैं कि हम NDA के साथ शामिल होंगे।
कुछ परिस्थिति के चलते हमने यह फैसला किया- जयंत चौधरी
अपने विधायक से बातचीत करके हमनें यह फैसला लिया है। मेरे परिवार के लिए यह बहुत बड़ी बात है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया। कुछ परिस्थिति के चलते हमने यह फैसला किया है।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका
लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कि सभी विधायकों से बात करके NDA के साथ जाने का फैसला किया है। कुछ परिस्थिति के चलते हमने यह फैसला किया है।


Download Android App
Download iOS App



