उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ चार सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। भाजपा (BJP) ने सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा की ओर से मंगलवार को जारी हुई सूची के अनुसार, लखनऊ पूर्व से ओपी श्रीवास्तव, ददरौल से अरविंद सिंह, गैंसड़ी से शैलेंद्र सिंह शैलू और दुद्धी से श्रवण गोंड को उतारा गया है)
- UP में लोकसभा चुनाव के साथ चार सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं
- भाजपा ने सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है
- गैंसड़ी से शैलेंद्र सिंह शैलू और दुद्धी से श्रवण गोंड को उतारा गया है
किस सीट से कौन उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव के साथ जिन चार सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, उनमें ये तीन लखनऊ पूर्व, ददरौल (शाहजहांपुर) व दुद्धी सुरक्षित (सोनभद्र) पर भाजपा और एक सीट गैंसड़ी (बलरामपुर) पर सपा का कब्जा था। मालूम रहे कि लखनऊ पूर्व सीट भाजपा विधायक रहे आशुतोष टंडन ‘गोपाल’, ददरौल से भाजपा विधायक रहे मानवेन्द्र सिंह और गैसड़ी सीट सपा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव के निधन के बाद खाली हुई थी, जबकि दुद्धी से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को दुष्कर्म के एक केस में सजा होने की वजह से उनकी सदस्यता चली गई।
ये चार सीट रिक्त घोषित
इन चारों सीटों को रिक्त घोषित कर दिया गया था। अब इन सीटों पर ही उपचुनाव होने हैं। उधर, कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को मुकेश सिंह चौहान को लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट पर मतदान 20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में होगा।


Download Android App
Download iOS App





