BJP Protest Against Chandranath Rath Killing : Breaking News! शुभेन्दु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में भाजपा का प्रदर्शन, मदिनापुर हाइवे किया जाम

Summary :

BJP Protest Against Chandranath Rath Killing : पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद माहौल शांत होता नहीं दिखाई दे रहा है। जितनी हिंसा चुनाव से पहले थी उससे अधिक हिंसा चुनाव के बाद देखने को मिल रही है। बता दें राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। बुधवार देर शाम BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पूरे राज्य में सनसनी फैल गई है। आज बंगाल में भाजपा आंदोलन कर रही है। इस बीच भाजपा ने बंगाल के पश्चिमी मदिनापुर में नैशनल हाइवे रोक दिया है। कई…

BJP Protest Against Chandranath Rath Killing : पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद माहौल शांत होता नहीं दिखाई दे रहा है। जितनी हिंसा चुनाव से पहले थी उससे अधिक हिंसा चुनाव के बाद देखने को मिल रही है। बता दें राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। बुधवार देर शाम BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पूरे राज्य में सनसनी फैल गई है। आज बंगाल में भाजपा आंदोलन कर रही है। इस बीच भाजपा ने बंगाल के पश्चिमी मदिनापुर में नैशनल हाइवे रोक दिया है। कई जगह टायर जलाने की खबर सामने आ रही है.

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या

बता दें, चंद्रनाथ रथ पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी PA थे. बुधवार शाम उनकी हत्या कर दी गई. शुभेंदु ने हालिया विधानसभा चुनाव में भवानीपुर से निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को क़रीब 15 हज़ार वोट से हराया था. चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

इस मामले में सियासत चरम पर पहुंच गई है. जहां भाजपा इस मामले में TMC पर आरोप लगा रही है वहीँ, TMC इस घटना से पल्ला झाड़ रही है. भाजपा ने हत्या को सुनियोजित साज़िश क़रार दिया है. वहीं TMC ने हत्या की निंदा करते हुए सख़्त कार्रवाई की मांग की है.

मृतक PA की मां का बयान

इस मामले में पूर्व मेदिनीपुर के चांदीपुर स्थित अपने घर में मीडिया से बात करते हुए चंद्रनाथ रथ की मां हासीरानी रथ ने कहा, “मैं चाहती हूं कि दोषियों को सज़ा मिले. मैं एक मां हूं, मैं नहीं चाहती कि उन्हें फांसी दी जाए. उन्होंने आगे कहा, अगर मेरे बेटे की मौत किसी हादसे में हुई होती, तो मुझे इतना दुख नहीं होता. जब से शुभेंदु बाबू ने ममता बनर्जी को हराया है, तब से मेरे परिवार पर ऐसा ख़तरा मंडरा रहा है.”

इस घटना के बाद राज्य में काफी उथलपुथल मची हुई है. राज्य में तनाव फैला हुआ है और कई जगहों से हिंसा की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. इसे राज्य की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े चैलेन्ज के रूप में देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें – “मैं मां हूं, बेटे के हत्यारे को फांसी मत देना…”, बंगाल में Suvendu Adhikari के PA चंद्रनाथ की हत्या, मृतक की मां ने की ये मांग

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।