ईरान- अमेरिका के बीच फाइनल हुई डील! 3 मुद्दों पर बनी सहमति, जानें किस देश में होगी बैठक?

Summary :

Iran-US Deal Update: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव को कम करने की दिशा में लगातार प्रयास जारी है। दोनों देशों के बीच कुछ प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनने की खबर सामने आई है, जिसके बाद एक संक्षिप्त समझौता प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अंतिम फैसले से पहले दोनों देशों के प्रतिनिधि आमने-सामने बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि यह बैठक इस बार इस्लामाबाद की बजाय जिनेवा में हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, ईरान चाहता है कि बातचीत जिनेवा में हो। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय समझौते जिनेवा…

Iran-US Deal Update: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव को कम करने की दिशा में लगातार प्रयास जारी है। दोनों देशों के बीच कुछ प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनने की खबर सामने आई है, जिसके बाद एक संक्षिप्त समझौता प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अंतिम फैसले से पहले दोनों देशों के प्रतिनिधि आमने-सामने बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि यह बैठक इस बार इस्लामाबाद की बजाय जिनेवा में हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, ईरान चाहता है कि बातचीत जिनेवा में हो।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय समझौते जिनेवा में हुए हैं, जिससे यह जगह शांति वार्ता के लिए उपयुक्त मानी जाती है। पहले भी ईरान और अमेरिका के बीच संभावित बैठक जिनेवा में ही प्रस्तावित थी, लेकिन उससे पहले हालात बिगड़ गए और बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी बैठक का स्थान पूरी तरह तय नहीं हुआ है, लेकिन जिनेवा एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आ रहा है। एक अन्य संकेत यह भी मिला है कि अमेरिकी नेतृत्व ने अभी किसी स्थान को अंतिम रूप नहीं दिया है और इस्लामाबाद को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

Iran-US Deal Update: समझौते के तीन अहम बिंदु

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों देशों के बीच तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी है, जो इस समझौते की नींव बन सकते हैं।

1. परमाणु कार्यक्रम पर नियंत्रण

सबसे बड़ा मुद्दा ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर है। समझौते के तहत ईरान इस बात पर सहमत हो सकता है कि वह परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा। इसके लिए वह यूरेनियम संवर्धन की प्रक्रिया को सीमित करेगा। साथ ही, पहले से मौजूद संवर्धित यूरेनियम को या तो कम स्तर पर लाया जाएगा या पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

2. Strait of Hormuz से तनाव कम करना

दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जुड़ा है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम है। अभी इस क्षेत्र में दोनों देशों की ओर से तनाव और नाकाबंदी की स्थिति बनी हुई है। समझौते के तहत दोनों पक्ष यहां से अपनी-अपनी नाकाबंदी हटाने पर सहमत हो सकते हैं, जिससे समुद्री मार्ग सामान्य हो सकेगा।

3. आर्थिक प्रतिबंधों में राहत

तीसरा और सबसे अहम मुद्दा आर्थिक प्रतिबंधों का है। अमेरिका लंबे समय से ईरान पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए है। समझौते के तहत अमेरिका इन प्रतिबंधों को हटाने के लिए तैयार हो सकता है। इसके अलावा, ईरान के जो फंड विदेशों में फ्रीज हैं, उन्हें भी वापस देने की बात हो रही है। अनुमान है कि इस प्रक्रिया से ईरान को 150 अरब डॉलर से अधिक की राहत मिल सकती है।

अब सभी की नजर ईरान के अंतिम जवाब और दोनों देशों के बीच होने वाली बैठक पर टिकी है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो यह समझौता मध्य पूर्व में स्थिरता लाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है। हालांकि, अंतिम सहमति और लागू होने की प्रक्रिया अभी बाकी है, इसलिए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Jeffrey Epstein Purported Suicide Note : सीरियल सैक्स ओफेन्डर जैफरी एप्सटीन का सुसाइड नोट आया दुनिया के सामने, जानिए क्या लिख कर गया

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।