IAEA की चेतावनी, ईरान के बुशहर परमाणु ठिकानें पर हमले के बाद रेडिएशन लीक का खतरा, रूस ने निकाले अपने कर्मचारी

Bushehr Nuclear Power Plant Radiation Alert

Bushehr Nuclear Power Plant Radiation Alert: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच सैन्य ठिकानें, गैस-तेल की रिफाइनरी, टॉप लीडर अधिकार समेत परमाणु ठिकानों पर भी ताबड़तोड़ हवाई हमला किया जा रहा है। ईरान के नतांज और बुशहर परमाणु ठिकाने से इजरायल के डिमानो परमाणु ठिकानों पर मिसाइल अटैक किया गया है। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास सैन्य हमलों पर अपनी गहरी चिंता दोहराई है और रेडियोलॉजिकल दुर्घटना की आशंका जताई है।

Bushehr Nuclear Power Plant Radiation Alert: बुशहर में एक्टिव परमाणु ऊर्जा संयंत्र

Bushehr Nuclear Power Plant Radiation Alert
Bushehr Nuclear Power Plant Radiation Alert (Source: Social Media)

आईएईए के एक बयान के अनुसार, ईरान के बुशहर में एक्टिव परमाणु ऊर्जा संयंत्र है जिसमें भारी मात्रा में परमाणु सामग्री मौजूद है, इसलिए महानिदेशक ग्रॉसी ने चेतावनी दी है कि संयंत्र को नुकसान पहुंचने से ईरान और उसके आसपास के बड़े क्षेत्र में एक गंभीर रेडिएशन की दुर्घटना हो सकती है। महानिदेशक ग्रॉसी ने इस तरह की परमाणु दुर्घटना के जोखिम से बचने के लिए अधिकतम संयम बरतने की अपील की है। संघर्ष के दौरान परमाणु सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सात स्तंभों का पालन करने के महत्व पर बल दिया है।

Bushehr Nuclear Plant: रूस ने निकाले अपने कर्मचारी

Bushehr Nuclear Plant
Bushehr Nuclear Plant (Source: Social Media)

ईरान के परमाणु ठिकानों पर हुए हमले के बाद कुवैत में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है और नागरिकों को खिड़की सील करने और घर में रहने की चेतावनी जारी की है। वहीं बुशहर में अब रूस भी अपना सामान समेटने में लगा हुआ है और बताया जा रहा है कि रूस की सरकारी परमाणु निगम रोसाटॉम ने बुशहर परमाणु संयत्र से लगभग 163 कर्मचारियों को निकाल दिया है।

Iran Israel War: हमलों में तेजी

ईरान के रक्षा औद्योगिक अड्डे को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों में तेजी ला दी गई है। संयुक्त बल ने फ़ार्स प्रांत के शिराज में स्थित 7वें आर्टेश वायु सेना सामरिक हवाई अड्डे पर हमला किया। साथ ही हमदान प्रांत के हमदान शहर में स्थित आईआरजीसी ग्राउंड फोर्सेज अंसार अल हुसैन प्रांतीय इकाई पर हमला किया। आईडीएफ ने पूर्वी अजरबैजान प्रांत के बोनाब के आसपास स्थित आईआरजीसी मुख्यालय पर भी हमला किया। 15 मार्च की सैटेलाइट तस्वीरों का हवाला देते हुए कहा कि बुशहर प्रांत में आईआरजीसी के चौथे सरल्लाह नौसैनिक जिले में ईरानी नौसेना और हवाई बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है।

ALSO READ: ईरान युद्ध के बीच बदलते समीकरणों के चलते चीन ने बदला अपना रुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।