Gorakhpur Petrol Pump Fight Viral Video: होर्मुज पर लगाए गए नाकाबंदी और तेल ठिकानों पर जारी हमलों के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट सामने आ गया है जिससे उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में तेल की किल्लत को लेकर अफवाह फैली हुई है। कई लोग अपने कीचन के बर्तन में तेल भरवा रहे है तो कई लोगों ने अपनी गाड़ी की टंकी फुल करान के होड़ में लंबी लाइन में लगे हुए है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए लंबी लाइन लगी हुई तभी कुछ लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते जमकर लात घूंसे चलने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
Gorakhpur Petrol Pump Lines: फ्यूल भरवाने के लिए लंबी लाइन

यह मामला गोरखपुर में सुभाष पैलेस कॉलोनी का है जहां पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने के लिए लोग लंबी लाइन में लगे हुए थे तभी लोगों की अचानक कहासुनी हो गई और वह आपस में भीड़ गए। यह मामला कहासुनी से मारपीट तक पहुंच गया और जमकर हाथापाई लात घूंसे चलने लगे। मौके पर कुछ लोग तमाशा देखते रहे और कुछ लोगों ने बीच-बचाव की भी कोशिश की लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर यह विडियो जमकर वायरल हो रहा है।
Gorakhpur Petrol Pump Fight Viral Video: ड्रम के साथ लाइन में लगे लोग

केंद्र सरकार द्वारा नागरिकों से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी से बचने की अपील के बावजूद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खेरी में लोग ईंधन खरीदने के लिए ड्रम के साथ लाइन में खड़े देखे गए। आम जनता में दहशत, ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध और उसके परिणामस्वरूप तेहरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य पर लगाए गए नाकाबंदी के कारण उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट का परिणाम है, जिसके माध्यम से दुनिया की कच्चे तेल और गैस आपूर्ति का पांचवां हिस्सा, यानी 20 से 25 मिलियन बैरल प्रति दिन, भेजा जाता है।
Excise Duty on Petrol: उत्पाद शुल्क में भारी कटौती

आज सुबह सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में भारी कटौती की, जिससे पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर शून्य प्रति लीटर हो गया। डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर 21.5 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है। इस कदम से तेल कंपनियों को राहत मिली है, जिन्हें कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण विपणन पक्ष में नुकसान हो रहा था। पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें फिलहाल अपरिवर्तित हैं।


Download Android App
Download iOS App




