नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर BJP में उत्साह, रायपुर पार्टी कार्यालयों में जश्न का माहौल

Summary :

Chhattisgarh News: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय नेतृत्व मिलने पर छत्तीसगढ़ में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। श्री नितिन नबीन के सर्वसम्मति से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और जिला कार्यालय एकात्म परिसर में जश्न मनाया गया। Chhattisgarh News: आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई गई खुशी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही दोनों परिसरों में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।…

Chhattisgarh News: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय नेतृत्व मिलने पर छत्तीसगढ़ में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। श्री नितिन नबीन के सर्वसम्मति से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और जिला कार्यालय एकात्म परिसर में जश्न मनाया गया।

Chhattisgarh News: आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई गई खुशी

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही दोनों परिसरों में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर श्री नबीन के नेतृत्व पर भरोसा जताया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। पूरे परिसर में उत्सव जैसा वातावरण नजर आया।

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News

Nitin Nabin News: छत्तीसगढ़ से रहा है विशेष जुड़ाव

भाजपा नेताओं ने कहा कि नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ से पुराना और गहरा संबंध रहा है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा ने कांग्रेस की अव्यवस्थित और अराजक सरकार को सत्ता से बाहर करने में सफलता हासिल की। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।

कमजोर राज्यों में संगठन को मिलेगी नई दिशा

पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि श्री नबीन के नेतृत्व में उन राज्यों में भी भाजपा को मजबूती मिलेगी, जहां संगठन अपेक्षाकृत कमजोर है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी विस्तार और जनसंपर्क को और गति मिलेगी तथा आने वाले चुनावों में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश मंत्री यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कंडेय, कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक सुनील सोनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

एकात्म परिसर में भी कार्यक्रम आयोजित

इसी तरह एकात्म परिसर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर खुशी जताई। यहां प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, विधायक पुरंदर मिश्रा, जिलाध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश मंत्री अमित साहू, अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार गुप्ता, वरिष्ठ नेता छगन मूंदड़ा, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News

कार्यकर्ताओं में दिखा जोश और भरोसा

पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह साफ नजर आया। सभी ने एक स्वर में कहा कि श्री नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा और देशभर में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड T20 मुकाबले को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।