कौन थे ‘फरसा वाले बाबा’? ईद पर मुस्लिमों ने कुचलकर की हत्या; CM योगी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

CM Yogi Statement on Farsa Baba Murder Case

CM Yogi Statement on Farsa Baba Murder Case: मथुरा के ब्रज क्षेत्र में ईद के दिन बवाल मचा हुआ है. यहां कोसीकलां के कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर गांव में शुक्रवार रात फरसा वाले बाबा यानी गौ-सेवक चंद्रशेखर को गौ तस्करों ने गाड़ी से कुचलकर जान ले ली. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। साथ ही लोगों में गुस्सा भी देखा जा रहा है. देखते-देखते इलाके के माहौल खराब हो गया. अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने साफ-साफ कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत में नहीं बख्शा जाएगा

CM Yogi Statement on Farsa Baba Murder Case: मुस्लिमों ने ली जान!

CM Yogi Statement on Farsa Baba Murder Case
CM Yogi Statement on Farsa Baba Murder Case (Source: Social Media)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, यह घटना शुक्रवार देर रात दिल्ली-आगरा हाईवे पर हुई। शनिवार सुबह-सुबह लगभग 4:00 बजे—’फरसा वाले बाबा’ गौ तस्करों का पीछा कर रहे थे। वह एक मोटरसाइकिल पर सवार थे और मवेशियों से लदे एक ट्रक या कंटेनर का पीछा कर रहे थे। आरोप है कि तस्करों ने जान-बूझकर अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ाई और बाबा को कुचल दिया। इस नृशंस हमले में बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, तीन हत्यारे घटनास्थल से फरार हो गए, जबकि एक मुस्लिम युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

Farsa Baba Murder Case: कौन हैं फरसा वाले बाबा?

Farsa Baba Murder Case
Farsa Baba Murder Case (Source: Social Media)

मथुरा के ‘फरसा वाले बाबा’ (कुल्हाड़ी वाले बाबा) का नाम चंद्रशेखर था; वे ब्रज क्षेत्र में गायों के एक जाने-माने और निडर रक्षक थे। गायों की रक्षा करते समय उनके हाथ में हमेशा एक कुल्हाड़ी रहती थी। वे गौ-रक्षा आंदोलन के एक प्रमुख व्यक्ति थे और गायों के कट्टर रक्षक तथा एक संत के रूप में पहचाने जाते थे। वे मथुरा के अंजनोक में निवास करते थे। वे निडर होकर गायों की रक्षा में जुटे रहते थे और पूरे ब्रज क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय थे।

CM Yogi Statement: सीएम योगी बोले ‘आरोपी को बख्शेंगे नहीं’

Farsa Baba Murder Case (1)
Farsa Baba Murder Case (Source: Social Media)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में फरसा बाबा की हत्या करने पर गुस्सा जताया. उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. साथ ही साफ कहा है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

ALSO READ: ईद पर मथुरा में बवाल, फरसा वाले बाबा की हत्या, गौरक्षकों ने जाम किया दिल्ली-आगरा हाईवे, जमकर हुआ लाठीचार्ज-पथराव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।