पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। खरगे राज्य के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुमाभाटा गांव में छत्तीसगढ़ सरकार के ‘कृषक-सह-श्रमिक सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
खैरा की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने कहा कि उन्हें अभी मामले की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है क्योंकि वह बेंगलुरु से सीधे छत्तीसगढ़ आए हैं। उन्होंने कहा, ”मैं इसका ब्योरा लूंगा। लेकिन मामला कुछ भी हो, अगर कोई अन्याय करता है तो वह ज्यादा दिन तक टिकता नहीं है। अगर कोई हमारे साथ अन्याय करेगा, तो हम अन्याय सहने वालों में से नहीं हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



