बैजयंत पांडा के नेतृत्व में बहरीन पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात

Summary :

भारत के रुख को बहरीन में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने दोहराया

भारतीय जनता पार्टी के सांसद बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल बहरीन पहुंचा और भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की। इस यात्रा का उद्देश्य भारत के संबंधों को मजबूत करना और आतंकवाद के खिलाफ देश के दृढ़ रुख को उजागर करना है। प्रतिनिधिमंडल ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और प्रमुख हस्तियों से बातचीत की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल बहरीन पहुंचा। इस दौरान भारतीय प्रवासियों से बातचीत की और आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख से अवगत कराया। इस दौरान बहरीन में इंडिया हाउस में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में भारत के संबंधों को मजबूत करना तथा सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ देश के दृढ़ रुख को उजागर करना है। यह बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब और अल्जीरिया की बहु-देशीय यात्रा की शुरुआत है। बहरीन में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा, “जय पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने बहरीन में प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल ने मजबूत द्विपक्षीय संबंधों में उनके योगदान की प्रशंसा की और आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को दोहराया। बयान में कहा गया, “सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की और आतंकवाद के खिलाफ भारत के एकीकृत और अटल रुख से अवगत कराया।

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान की 3 दिवसीय यात्रा पूरी की

उल्‍लेखनीय है कि समूह-1 प्रतिनिधिमंडल में बैजयंत पांडा, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, भाजपा सांसद फांगनोन कोन्याक, भाजपा सांसद रेखा शर्मा, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, सांसद सतनाम सिंह संधू, मनोनीत सांसद गुलाम नबी आजाद और राजदूत हर्ष श्रृंगला शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया का दौरा करेगा।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद पांडा ने कहा, “हमारे प्रवासी भारतीयों ने विश्व स्तर पर सफलता हासिल की है और इससे हम सभी को बहुत गर्व है। आज, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के अपने सम्मानित सहयोगियों के साथ, हमने बहरीन में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की और आतंकवाद के खिलाफ भारत के एकजुट और अडिग रुख से अवगत कराया। उन्होंने एक अन्य एक्स पोस्ट में कहा, “इंडिया हाउस, बहरीन। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के अपने सम्मानित सहयोगियों के साथ बहरीन में इंडिया हाउस में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद हमने राजदूत विनोद के. जैकब के साथ दिलचस्प बातचीत की।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.