बजट है कम मगर चाहते हैं Samsung की बढ़िया S सीरीज, तो आपके लिए खुशखबरी, इस फोन पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

Discount on Samsung Galaxy S25 5G

Discount on Samsung Galaxy S25 5G :  भारतीय बाजारों में सबसे ज्यादा खरीदे जाने वाले ब्रांड में से एक है। लोग Samsung ब्रांड को ट्रस्ट के तौर पर लेते हैं। बता दें Samsung ने अब भारतीय बाजार में अपनी नई Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसके बाद Samsung Galaxy S25 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। Samsung के एस सीरीज की मार्केट में भारी मांग है लोग इसकी स्पेसिफिकेशन के लिए इसे खरीदते हैं फिर यह एक ट्रस्टेड ब्रांड है।

मगर यहां के ट्विस्ट है। अगर आप लेटेस्ट फ्लैगशिप के बजाय बीते साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy S25 5G को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त अच्छी खासी बचत हो सकती है, क्योंकि अमेजन पर कीमत में कटौती से लेकर बैंक ऑफर से डिस्काउंट मिल रहा है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S25 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy S25 5G Price & Offers: कीमत और डिस्काउंट

Samsung Galaxy S25
Samsung Galaxy S25 (Source: Social Media)

Samsung Galaxy S25 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 67,500 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल फरवरी में 80,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1500 रुपये फ्लैट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 66,000 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा डिवाइस देने पर 42,250 रुपये तक अतिरिक्त बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Discount on Samsung Galaxy S25 5G With Features and Specifications: अब आते हैं इसके फीचर्स पर

Samsung Galaxy S25 Features
Samsung Galaxy S25 Features (Source: Social Media)

Samsung की S सीरीज की बात करें तो यह सीरीज मार्केट में धूम मचाती है। लोगों का इस पर पूरा कॉन्फिडेंस है। अब आते है इसके स्पेसिफिकेशन पर, जो किसी भी मायने में बढ़िया हैं। जब यह सीरीज लॉन्च हुई थी तभी से यह बढ़िया मानी जा रही थी।

  • Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल, 120Hz
  • रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
  • इसमें ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलता है।
  • एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।
  • रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.2
  • अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।
  • इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S25 5G में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 मिलता है।
  • लंबाई 146.9 मिमी, चौड़ाई 70.5 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 162 ग्राम है।

यह भी पढ़ेंVivo-Oppo का नया स्मार्टफोन खरीदने का बना रहे हैं तो अब लगेगा आपकी जेब पर तगड़ा झटका, सामने आई बड़ी वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।