Myanmar में भूकंप से 3,770 की मौत, 2 लाख से अधिक विस्थापित

Summary :

म्यांमार भूकंप: 3,770 की मौत, राहत कार्य जारी

म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में 28 अप्रैल तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,770 हो गई है, यह जानकारी सरकारी दैनिक द मिरर ने मंगलवार को दी।

समाचार एजेंसी श‍िन्‍हुआ ने बताया, इसके अलावा, 5,106 लोग घायल हुए और 106 लोग लापता हैं।

28 मार्च को आए विनाशकारी 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद म्यांमार में कुल 157 झटके महसूस किए गए।

विभाग ने कहा कि झटके 2.8 से 7.5 तीव्रता के थे।

देश की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनडीएमसी) के अनुसार, 28 मार्च को मध्य म्यांमार में आए शक्तिशाली 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद 2,00,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

ने पी ताव में शुक्रवार को आयोजित समिति की वर्ष की तीसरी बैठक में, एनडीएमसी के अध्यक्ष वाइस सीनियर जनरल सो विन ने कहा कि भूकंप ने नाय पी ताव, सागाइंग, मांडले, बागो, मैगवे और शान सहित 10 क्षेत्रों और राज्यों में व्यापक विनाश किया।

उन्होंने कहा कि भूकंप ने 63,000 से अधिक घरों, 6,700 स्कूलों, 5,400 मठों, 5,300 पैगोडा और सैकड़ों अन्य धार्मिक इमारतों, अस्पतालों, पुलों, सड़कों और बांधों को नष्ट या क्षतिग्रस्त कर दिया।

337 विदेशी कर्मियों सहित अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा टीमों ने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी अस्पताल स्थापित किए हैं और स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर देखभाल प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि म्यांमार सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहायता के अनुरोध के बाद, 26 देशों और क्षेत्रों से 2,095 बचावकर्मी म्यांमार पहुंचे हैं, जो 147 विमानों, सात जहाजों और 23 वाहनों का उपयोग करके 3,800 टन से अधिक राहत सामग्री लेकर आए हैं।

अधिकारी संरचनात्मक क्षति का आकलन करने और मरम्मत का मार्गदर्शन करने के लिए एक कलर-कोडेड सिस्टम – ब्लू, ऑरेंज और लाल का उपयोग करके क्षतिग्रस्त इमारतों का निरीक्षण क‍िया जा रहा है।

विस्थापित कर्मचारियों और निवासियों के लिए अस्थायी आवास का निर्माण किया जा रहा है। इसमें बाशा और मॉड्यूलर आश्रय शामिल हैं, जबकि मृदा परीक्षण और भूकंप-रोधी डिजाइनों का उपयोग करके घरों के पुनर्निर्माण की योजनाएं चल रही हैं।

म्यांमार में भूकंप के बाद 157 आफ्टरशॉक, हजारों लोग प्रभावित

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.