एलन मस्क ने अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का संकेत दिया है, जिससे अमेरिकी राजनीति में हलचल मच गई है। मस्क ने सोशल मीडिया पर पोल करते हुए 80 प्रतिशत लोगों की सहमति जताई कि एक नई पार्टी की जरूरत है। उनके और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच तनाव बढ़ रहा है, जिससे उनके रिश्ते में बदलाव आया है।
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलॉन मस्क ने अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का संकेत दिया है, जिसका नाम ‘द अमेरिका पार्टी’ हो सकता है। उनके इस कदम से अमेरिकी राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है। हालांकि मस्क ने कोई प्रत्यक्ष घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट ने व्यापक चर्चाओं को हवा दे दी है। एक पोस्ट में, मस्क ने एक पोल (सर्वे) किया था जिसमें उन्होंने पूछा था कि क्या संयुक्त राज्य अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि 80 प्रतिशत लोगों ने इस विचार का समर्थन किया। उन्होंने लिखा, “जनता ने अपनी बात कह दी है। अमेरिका में मध्यम वर्ग के 80 प्रतिशत लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक नए राजनीतिक दल की आवश्यकता है। और ठीक 80 प्रतिशत लोग इससे सहमत हैं। यह भाग्य है। इसके बाद एक यूजर्स ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें अमेरिका पार्टी नाम का सुझाव दिया गया।
मस्क ने जवाब दिया, “अमेरिका पार्टी नाम बहुत अच्छा लगता है। यह पार्टी वास्तव में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करती है। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया जिसमें लिखा थाः “द अमेरिका पार्टी। मस्क की ये पोस्ट्स ऐसे समय में आई हैं जब उनके और पूर्व सहयोगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सार्वजनिक तनाव बढ़ रहा है। कभी करीबी राजनीतिक साझेदार रहे इन दोनों के रिश्ते में हाल ही में बड़ा बदलाव आया है। मस्क पहले भी राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठकों में शामिल हो चुके हैं और राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भी मौजूद थे। उन्हें सरकारी दक्षता विभाग विभाग का प्रमुख भी नियुक्त किया गया था और और उन्होंने ट्रंप के लिए सक्रिय रूप से प्रचार भी किया था।
एलन मस्क ही नहीं, इन करीबी लोगों से भी दोस्ती खत्म कर चुके हैं ट्रंप, एक को तो…
हालांकि, अब यह गठबंधन टूटता दिख रहा है। मस्क ने सरकारी दक्षता विभाग विभाग के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया और तब से वे खुले तौर पर ट्रंप की आलोचना कर रहे हैं। एक चौंकाने वाली पोस्ट में उन्होंने जोर देकर कहा, “मेरे बिना, ट्रंप चुनाव हार जाते, डेमोक्रेट हाउस को नियंत्रित करते और रिपब्लिकन सीनेट में 51-49 होते… ऐसी कृतघ्नता। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मस्क की कंपनियों को दी गई सब्सिडी और सरकारी अनुबंधों को रद्द करने की धमकी दी है।
पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने मतभेद को स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ ओवल ऑफिस में बैठक के दौरान कहा, “एलन मस्क और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध थे। मुझे नहीं पता कि आगे भी हमारे संबंध अच्छे रहेंगे या नहीं। मैं एलन मस्क से बहुत निराश हूं। मैंने एलन की बहुत मदद की है।”


Download Android App
Download iOS App



