बांग्लादेश में अप्रैल 2026 में होंगे आम चुनाव : मोहम्मद यूनुस

Summary :

बांग्लादेश में 2026 में होंगे आम चुनाव

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने शुक्रवार को कहा कि देश में आम चुनाव अगले वर्ष (2026) के अप्रैल में होंगे।मोहम्मद यूनुस ने कहा, “मैं देशवासियों को यह बताना चाहता हूं कि अगला राष्ट्रीय चुनाव अप्रैल 2026 की पहली छमाही में होगा।”उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग उचित समय पर चुनाव का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करेगा।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने शुक्रवार को कहा कि देश में आम चुनाव अगले वर्ष (2026) के अप्रैल में होंगे।ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने एक टेलीविजन संबोधन में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा, “मैं देशवासियों को यह बताना चाहता हूं कि अगला राष्ट्रीय चुनाव अप्रैल 2026 की पहली छमाही में होगा।”उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग उचित समय पर चुनाव का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करेगा।

अपने संबोधन के दौरान, यूनुस ने पिछले 10 महीने में अंतरिम सरकार की ‘उपलब्धियों’ को भी रेखांकित किया और इस बात पर जोर दिया कि सरकार न्याय, सुधार और चुनाव के तीन सूत्री एजेंडे पर काम कर रही है।यूनुस ने कहा, “हम चाहते हैं कि अगले चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता, उम्मीदवार और पार्टियां भाग लें। देश इसे सबसे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के रूप में याद रखे।”

मोहम्मद यूनुस पर आम चुनाव कराने का दबाव बढ़ रहा था। देश के कई राजनीतिक दल इस साल दिसंबर तक चुनाव कराने की मांग कर रहे थे।बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के स्थायी समिति के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि देश में दिसंबर से पहले राष्ट्रीय चुनाव कराना पूरी तरह संभव है, क्योंकि आम सहमति के आधार पर आवश्यक सुधार पूरे करने में एक महीने से भी कम समय लग सकता है।

स्थानीय मीडिया ने गोनो अधिकार परिषद द्वारा मंगलवार को आयोजित एक चर्चा में सलाहुद्दीन के हवाले से कहा, “दिसंबर तक देर हो जाएगी, उससे पहले चुनाव कराना संभव है। यदि संवैधानिक संशोधनों से संबंधित प्रस्तावों को छोड़कर सुधार प्रस्तावों को राष्ट्रीय सहमति से स्वीकार कर लिया जाता है, तो उन्हें एक महीने से भी कम समय में लागू किया जा सकता है।”

सलाहुद्दीन ने दोहराया कि उन्हें अभी तक दिसंबर के बाद चुनाव टालने का कोई वैध तर्क नहीं मिला है। उन्होंने कहा, “हम सभी लोकतंत्र और लोगों के मतदान के अधिकार को स्थापित करने के लिए शीघ्र चुनाव के पक्ष में हैं। ऐसा एक भी कारण नहीं है जो दिसंबर के बाद चुनाव कराने को उचित ठहराए।”बीएनपी को चुनावों में बहुमत हासिल करने का भरोसा है, जबकि यूनुस, जो वर्तमान में देश की अराजक, हिंसक, अस्थिर राजनीति की प्रबल धाराओं में उतरा रहे हैं, पहले लोकतांत्रिक सुधारों को लागू करने और चुनावों को जून 2026 तक टालने पर जोर दे रहे हैं।पिछले महीने बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने युवाओं और देश की जनता से आग्रह किया था कि वे यह सुनिश्चित करें कि चुनाव दिसंबर तक हो जाएं।

रहमान ने लंदन से वर्चुअली बीएनपी की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “ऐतिहासिक रूप से, बांग्लादेश में कार्यवाहक सरकारों ने दिखाया है कि तीन महीने के भीतर राष्ट्रीय चुनाव आयोजित और निष्पादित किए जा सकते हैं। हालांकि, अपने कार्यकाल के 10 महीने बाद भी, यूनुस के नेतृत्व वाले अंतरिम प्रशासन ने अभी भी चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की है। बांग्लादेश के लोग इससे बेहतर के हकदार हैं। हम एक ऐसे राष्ट्र की तलाश कर रहे हैं जो तानाशाही से मुक्त हो, जिसका नेतृत्व निष्पक्ष वोट के माध्यम से चुनी गई सरकार करे और जो अपने नागरिकों के प्रति जवाबदेह हो।”

उन्होंने कहा, “यदि आपमें से कोई सत्ता में रहना चाहता है, तो अपने पदों से इस्तीफा दे दें, लोगों के साथ खड़े हों, चुनाव लड़े और यदि जीत जाएं तो सरकार का नेतृत्व करने के लिए वापस आ जाएं।”इस बीच, यूनुस ईद के बाद 10-13 जून तक लंदन की एक और विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.