उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस और रेत से भरे ट्रक में जोरदार टक्कर, 12 लोग घायल

Summary :

Etah Truck Bus Accident: उत्तर प्रदेश के एटा में एक बस और रेत से भरे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई जिसमें 12 लोग घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में इलाज के लिए ले जाया गया। सुबह करीब 4:15 बजे दुर्घटना होने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया Etah Truck Bus Accident: कई लोग घायल हो गए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और डीन ने बताया कि 12 लोगों को यहां भर्ती कराया गया है। सभी को मामूली चोटें आई हैं लेकिन ड्राइवर असलम गंभीर रूप से घायल है।…

Etah Truck Bus Accident: उत्तर प्रदेश के एटा में एक बस और रेत से भरे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई जिसमें 12 लोग घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में इलाज के लिए ले जाया गया। सुबह करीब 4:15 बजे दुर्घटना होने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया

Etah Truck Bus Accident: कई लोग घायल हो गए

Etah Truck Bus Accident
Etah Truck Bus Accident (Source: Social Media)

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और डीन ने बताया कि 12 लोगों को यहां भर्ती कराया गया है। सभी को मामूली चोटें आई हैं लेकिन ड्राइवर असलम गंभीर रूप से घायल है। सभी का इलाज हो चुका है। इस टक्कर के बाद एक कार भी दब गई है। पीड़ित ने बताया कि बस दिल्ली के आनंद विहार से उत्तर प्रदेश के हरदोई जा रही थी और सुबह लगभग 4:15 बजे बस ट्रक से टकरा गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे पूरी बस में चीख पुकार मच गई थी।

Etah Truck Bus Accident: बस और ट्रक दोनों ही पुल से नीचे गिरे

भीषण सड़क हादसे के बाद बस और ट्रक दोनों ही पुल से नीचे गिर गए और नीच खड़ी कार भी चकनाचूर हो गई। बता दें कि ट्रक कार के उपर गिर गया था जिससे कार दब गई लेकिन उस समय कार में कोई भी मौजूद नहीं था जिससे किसी की भी मौत नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर ट्रक से भीड़ गई थी।

ALSO READ: वृंदावन में केसी घाट के पास कैसे पलटी नाव, 10 लोगों की मौत पर PM मोदी ने जताया दुख, 2 लाख की सहायता का ऐलान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।