Iran Fake Aircraft Pakistan Fear: पाकिस्तान आतंकवाद के गढ़ के रूप में जाना जाता है। यही कारण है कि मुस्लिम देश भी पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करते। ईरान और इजरायल-अमेरिका जंग रुकवाने का पूरा श्रेय भले ही खुद ले रहा है, लेकिन इसकी असलियत कुछ और ही है। इतना ही नहीं यह मुल्क भले ही अमेरिका के साथ ईरान की शांति वार्ता का खुद को केंद्र बनाने का कई दावा कर रहा है, लेकिन सच्चाई कुछ और निकल कर सामने आ रही है।
Iran Fake Aircraft Pakistan Fear: ईरान को हवाई हमले का डर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान को पाकिस्तान में जाने से पहले भी डर लग रहा था। ईरान खुद एक मुस्लिम देश है फिर भी उसे पाकिस्तान से डर लग रहा है। पाक के हवाई हमले का डर भी साफ़ तौर पर ईरान को सता रहा था। इसलिए बताया जा रहा है कि ईरान ने अपने डेलिगेशन की सुरक्षा के लिए इस्लामाबाद के लिए कई नकली हवाई जहाज भेजे, जिनमें से सिर्फ एक में ही डेलिगेशन सवार थे।
बता दें कि ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, जो हाल ही में ईरानी सरकार में बड़े अधिकारी के तौर पर चुने गए हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।
Iran Fake Aircraft Pakistan Fear: मासूम बच्चों की तस्वीरों के जरिए दुनिया को संदेश
बता दें कि इस्लामाबाद जाते वक्त गालिबफ ने अपने जहाज की अगली पंक्तियों को बिल्कुल खाली छोड़ा। इन खाली सीटों पर ईरान के मीनाब स्कूल स्ट्राइक में मारे गए उन मासूम बच्चों और पीड़ितों की तस्वीरें रखी, जिनकी मौत अमेरिका-इजरायल हमले में हुआ। इतना ही नहीं मृतक बच्चों का सामान (स्कूल बैग, जूते, कपड़े) रखे गए, जो खून से लथपथ थे। इस विजुअल स्टेटमेंट के माध्यम से पूरी दुनिया को ईरान ने एक संदेश दिया है। ईरान के संदेश के मुताबिक, यह बताया गया है कि ईरान बाततचीत की टेबल पर सिर्फ एक देश के तौर पर नहीं, बल्कि अपने उन निर्दोष नागरिकों के दर्द और पीड़ा के साथ जा रहा है जिन्होंने इस जंग की कीमत चुकाई है।
ALSO READ: सोने के भाव में हल्का उछाल, चांदी फिर हुई धड़ाम, जानें आपके शहर का ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App




