प्रेमी से मिलने गई थी बेटी, पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर ली जान, गले पर 6 और शरीर पर 7 बार किए वार

Summary :

Firozabad Father Daughter Murder Case: देश में बेटियों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। कभी हरियाणा तो कभी यूपी से महिलाओं से अपराध की खबरे हर रोज आती हैं। यूपी के फिरोजाबाद में एक बाप ने अपनी झूठी शान के लिए बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। फिरोजाबाद से नगला गांव में जब एक पिता ने अपने बेटी को प्रेमी के साथ देखा तो वह बाप से हैवान बन गया। पिता ने कुल्हाड़ी से कई वार कर अपने बेटी की जान ले ली। बात दें मृतका का नाम नेहा था और वह 12वीं कक्षा की छात्रा थी। कुल्हाड़ी…

Firozabad Father Daughter Murder Case: देश में बेटियों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। कभी हरियाणा तो कभी यूपी से महिलाओं से अपराध की खबरे हर रोज आती हैं। यूपी के फिरोजाबाद में एक बाप ने अपनी झूठी शान के लिए बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। फिरोजाबाद से नगला गांव में जब एक पिता ने अपने बेटी को प्रेमी के साथ देखा तो वह बाप से हैवान बन गया। पिता ने कुल्हाड़ी से कई वार कर अपने बेटी की जान ले ली। बात दें मृतका का नाम नेहा था और वह 12वीं कक्षा की छात्रा थी।

Firozabad Father Daughter Murder Case
Firozabad Father Daughter Murder Case

कुल्हाड़ी से मारकर ली जान

गांव निवासी इंद्रपाल की बेटी नेहा सोमवार रात अपनी बहन और मां के साथ घर में सो रही थी। आधी रात को जब मां संगीता देवी उठीं तो नेहा बिस्तर पर नहीं थी। उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति को दी। पिता जब बेटी को खोजने गए तो उन्होंने उसे खेत में अपने प्रेमी के साथ पाया। लड़की के पिता को देखकर लड़का वहां से भाग निकला। पिता ने गुस्से में कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर बेटी की हत्या कर दी। उसने लड़के के गर्दन पर छह और शरीर पर सात वार किए। घटना के बाद उसने कुल्हाड़ी पड़ोस के खेत में फेंक दी और घर आ गया।

Firozabad Crime News: मंगलवार सुबह मिला शव

मंगलवार सुबह जब गांव की महिलाएं शौच के लिए खेतों की ओर गईं तो उन्होंने 12वीं की छात्रा नेहा का खून से लथपथ शव देखा। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका नेहा (17) के पिता इंद्रपाल ने अनजान होने का नाटक किया। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच कबूल कर लिया। पिता की हैवानियत का कबूलनामा सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस ने आरोपी पिता की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Firozabad Father Daughter Murder Case
Firozabad Father Daughter Murder Case

Firozabad Crime Latest Update: आगे की जांच जारी

इंद्रपाल की दो बेटियां और एक बेटा है। नेहा सबसे छोटी बेटी थी। जांच में पता चला कि वह पड़ोसी गांव दिनौली गोरवा के एक युवक से प्रेम करती थी। पिता और परिवार के अन्य लोग इसके खिलाफ थे। इसके बावजूद नेहा जब अपने प्रेमी से मिलने गई तो पिता ने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने ग्रामीण और परिजनों से जानकारी लेकर साक्ष्य जुटाए हैं और आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Manisha Murder Case Update: हरियाणा में बिश्नोई गैंग की हुई एंट्री, हत्यारों पर मंडराया मौत का खतरा

Neha Singh